Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स
Coolie Box Office
Coolie Cast Fees: साउथ के मेगास्टार रजनीकांत एक बार फिर से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में है. नागार्जुन, आमिर खान और पूजा हेगड़े जैसे सितारों से सजी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म के लिए थलाइवा को कितनी फीस मिली, इसके बारे में बताते हैं.
Coolie Cast Fees: एक्शन से भरपूर फिल्म ‘कुली’ को लेकर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत चर्चा में है. फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, आमिर खान, उपेन्द्र और पूजा हेगड़े जैसे स्टार्स होंगे. इन बड़े दिग्गजों को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. फिल्म का निर्देशन लोकेश कनागराज कर रहे हैं. इस फिल्म के साथ थलाइवा 171वीं बार पर्दे पर धूम मचाने को तैयार हैं. फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के लिए रजनीकांत को कितनी फीस मिली है, आपको बताते हैं.
‘कुली’ के लिए रजनीकांत को कितनी फीस मिली?
‘कुली’ में रजनीकांत जबरदस्त एक्शन करने वाले हैं और इसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये मिले हैं. जबकि निर्माता लोकेश कनगराज को तमिल फिल्म के लिए 50 करोड़ की फीस मिली है. इसके अलावा प्रोडक्शन और कास्ट मेंबर्स के खर्चों के लिए 150 करोड़ मिले है. बात करें तो प्रिंट और पब्लिसिटी को छोड़ दिया जाए तो मूवी का बजट अभी तक 350 करोड़ रुपये का हो चला है. मीडिया पब्लिकेशन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने प्रिंट और प्रमोशन के लिए 25 करोड़ रुपये फिक्स किए है. इसके बाद मूवी का बजट 375 करोड़ हो गया है.
कुली कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज?
‘कुली’ में रजनीकांत लीड रोल निभा रहे हैं और आमिर खान का कैमियो रोल होगा. इसके अलावा सत्यराज, नागार्जुन, उपेन्द्र, श्रुति हासन, मोनिशा ब्लेसी, रेबा मोनिका जॉन, सौबिन शाहिर फिल्म का हिस्सा होंगे. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी स्टारर वॉर 2 से होगी, जो 14 अग्स्त 2025 को सिनेमाघरों में आएगी.
यह भी पढ़ें– Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










