Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं इस हसीना को मां मानती हैं अरमान की बेटी पूकी, किस्मत ने खेला खेल

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. शो में हाल ही में सात साल का लीप आया. जिसके बाद अरमान और अभीरा हमेशा के लिए अलग हो गए. वहीं पूकी अब बड़ी हो गई है और इस हसीना को मम्मी कहती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में सात साल की लीप लिया. जिसके बाद कहानी ने तीखा मोड़ लिया. जिसमें अभीरा और अरमान हमेशा के लिए दूसरे से अलग हो गए हैं. जहां अरमान अपनी बेटी पूकी के साथ माउंट आबू में अकेले रहता है. उसकी लाइफ में नए नई हसीना भी आ गई है. इधर अभीरा दादीसा और विद्या के साथ मिडिल क्लास लाइफ जी रही है. सभी साड़ी का बिजनेस चलाते हैं.

पूकी को यादकर फूट फूटकर रोती है अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा अपनी बेटी को बहुत याद करती हुई नजर आती ह���. पूकी के जन्मदिन पर, वह अपने घर को सजाती है और उसकी याद में केक काटती है. पूकी की बचपन की तस्वीर को अपने दिल के करीब रखते हुए अभीरा रो पड़ती है और सवाल करती है कि उसके जीवन में क्या गलत हुआ, जिसके कारण उसे अपनी बेटी से अलग होना पड़ा.

पूकी इस शख्स को कहती है मम्मा

इस बीच, दूसरे सीन में पूकी को दिखाया जाता है. वह अरमान को पापा कहकर बुलाती है. फिर वह एक बुजुर्ग व्यक्ति से बात कर रही है, जिसे वह प्यार से “दादू” कहती है. फिर वह एक महिला के साथ आती जाती है, जिसे वह मम्मा कहकर बुलाती है और उसे कसकर गले लगाती है. यह वहीं लड़की होती है, जिसके साथ अरमान माउंट आबू में रह रहा होता है.

अरमान ने इस वजह से अभीरा से तोड़ा नाता

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि कैसे अरमान ने अभीरा के गुम होने का सारा इल्जाम अभीरा पर लगा दिया. उसने यहां तक कह दिया कि उसे अपनी बेटी की परवाह नहीं है और वह उसके साथ सुरक्षित कभी नहीं रह पाएगी. फिर अभीरा को एक चिट्ठी मिलती है, जिसमें अरमान कहता है कि वह उससे सारे रिश्ते तोड़ रहा है और अपनी बेटी के साथ अलग जिंदगी बसाने के लिए जा रहा है. अभीरा यह देखकर रोती है और मनीष से कहती है कि मुझे मेरी बच्ची लाकर दीजिए.

यह भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की गिरफ्तारी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कितने लोग छुपकर…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola