Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की मांग में सिंदूर भरेगा अरमान, ये शख्स दोनों को लाएगा करीब

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रि��्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अरमान और अभीरा के बीच की गलतफहमी खत्म हो जाती है. दोनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने मनोरंजक ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. अभीर, चारू और कियारा की बहुचर्चित शादी के बाद ड्रामा अब अभीरा और अरमान के इर्द-गिर्द घूम रहा है. जैसा कि पहले देखा गया कि आरके की एंट्री ने अरमान और अभीरा के बीच दरार पैदा कर दी थी. एक बड़ी गलतफहमी तब पैदा होती है, जब अरमान आरके को अभीरा को प्रपोज करते हुए देखता है. इस घटना के बाद वह बुरी तरह टूट जाता है और उनके बीच की दूरियां बढ़ती चली जाती है.

यह शख्स अभीरा और अरमान को लाएगा करीब

ये रिश्ता क्या कहलाता है के दर्शकों को अब बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है, क्योंकि अभीरा और अरमान की गलतफहमी दूर हो गई है और दोनों अब एक होने वाले हैं. आने वाले एपिसोड में अरमान की जैविक मां शिवानी के बारे में एक चौंकाने वाला सच सामने आएगा. यह आरके ही हैं, जो गलतफहमियों को दूर करने के लिए आगे आएंगे और अंततः अरमान और अभीरा को एक साथ वापस लाएंगे.

अभीरा के मांग में सिंदूर भरेंगे अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि अभीरा को अरमान का स्पेशल सामान मिलेगा. गिफ्ट्स देखकर वह इमोशनल हो जाती है और उसे एहसास होता है कि अलग होने के बाद भी अरमान उससे काफी प्यार करता है. दोनों तभी मिलेंगे और क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करेंगे. इसी सीक्वेंस में, अरमान अभीरा की मांग में सिन्दूर भरेंगे और उन्हें कहेंगे कि वह हमेशा साथ रहना चाहते हैं.

शिवानी को गले लगा लेगा अरमान

अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभीरा शिवानी को पोद्दार हाउस लाएंगे. अरमान यह भी कहेगा कि शिवानी और विद्या के बीच वह फैसला नहीं कर सकता है. माधव शिवानी को देखकर खुश हो जाएगा और उसे गले लगा लेगा. इधर विद्या शिवानी और माधव को एक साथ देखकर क्रोधित हो जाएगी, जबकि दादी सा ​​सदमे में होंगी. विद्या शिवानी को घर से बाहर निकालने के लिए अलग अलग प्लानिंग करेगी.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या के हाथ लगी शिवानी की फोटो, अरमान की मां की तसवीर को जला देगा ये शख्स

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola