Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान की असली मां अचानक आ जाएगी उसके सामने, ये शख्स बन जाएगा विलेन

Mohit Parmar quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु और अभीर की शादी के लिए दोनों परिवार मान जाते हैं. दोनो की सगाई की तैयारी होती है. हालांकि इस सगाई से एक शख्स खुश नहीं है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में कई राज खुलने वाले हैं. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें शिवानी की मुलाकात अपने बेटे अरमान से होती है. दरअसल, प्रोमो में कावेरी एक श्ख्स से मुलाकात करती है. वह इंसान उसे शिवानी के बारे में बताता है. वह कहता है कि उसने जिस स्थान पर शिवानी को रखा था, वह वहां नहीं है. कावेरी ये सुनकर चौंक जाती है. कावेरी पूछती है कि शिवानी को कौन अपने साथ लेकर गया है. वह उस शख्स को पैसे देती है और कहती है ये बात अरमान के सामने किसी भी हाल में नहीं आनी चाहिए.
अपनी असली मां से मिलेगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि शिवानी बदमाशों से बचकर भागती रहती है और अरमान के कार से टकरा जाती है. अरमान कार से बाहर चेक करता है कि कहीं उसे चोट तो नहीं लगी. शिवानी, अरमान को देखती है तो उस उससे एक जुड़ाव महसूस होता है. वह उसे बेटा कहकर पुकारती है और उसे अहसास होता कि वह उसका खोया हुआ बेटा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चारु और अभीर की सगाई फिक्स हो जाएगी. विद्या नहीं चाहती कि ये सगाई हो क्योंकि अभीर की वजह से ही वह जेल गई थी.
विद्या बनेगी विलेन
विद्या, अभीर की खुशियां बर्बाद करने की कोशिश करेगी. विद्या, अभीर और चारु की सगाई रोकने के लिए सगाई की अंगूठी चुरा लेगी. हालांकि रूही, काजल के साथ मिलकर वह अंगूठी खोजेगी. अबतक आपने देखा कि पोद्दार परिवार दोनों की शादी के लिए मान जाता है. अभीर चाहता है कि उसकी शादी की सारी रस्में अभीरा करें क्योंकि उसकी मां अक्षरा अब इस दुनिया में नहीं है. वह अभीरा को अपनी मां की जगह देती है. हालांकि अरमान उसके इस फैसले का समर्थन नहीं करता.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी को इस शख्स ने भेजा था पागल खाना, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










