Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवानी को इस शख्स ने भेजा था पागल खाना, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अरमान कहता है अभीरा के साथ उसका रिश्ता पहले ही खराब हो चुका है और वह अब चीजों को सुधार नहीं सकता.दूसरी तरफ शिवानी से अस्पताल में मिलने पोद्दार हाउस का एक शख्स जाता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा को जब पता चलता है कि अरमान ने तलाक की डेट फाइनल कर ली है, तो वह टूट जाती है. चारु को कियारा बताती है कि उसने अभीर को शादी के लिए प्रप्रोज किया है. चारु ये सुनकर चौंक जाती है और उसे बताती है कि अभीर उससे प्यार नहीं करता. कियारा उससे कहती है कि जैसे अरमान को अभीरा से प्यार हो गया था, अभीर को भी उससे प्यार हो जाएगा. चारु उसकी बातें बड़ी हैरानी से सुनती है.
अभीरा से तलाक फाइनल करने जाएगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में बसंत पंचमी मनाने की तैयारी चल रही है. अरमान इस दौरान ब्लैक आउटफिट में दिखता है और दादी सा उसे डांटती है. वह उसे बताता है कि वह कोर्ट जा रहा है अभीरा संग तलाक फाइनल करने. माधव, अरमान को समझाता है और कहता है कि क्या उसने उसकी गलतियों से कुछ नहीं सीखा. अरमान कहता है अभीरा के साथ उसका रिश्ता पहले ही खराब हो चुका है और वह अब चीजों को सुधार नहीं सकता. मनीषा, विद्या को अरमान को समझाने के लिए कहती है, लेकिन वह कुछ नहीं कहती.
दादी सो का शिवानी के बारे में पता चला
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी सा को शिवानी के बारे में पता चलेगा और वह उससे मिलने जाएगी. उसे एक इंसान मिलेगा जो शिवानी के बारे में इसे सबकुछ बताएगा. दादी सा को लगता था कि शिवानी मर गई है. उसके जिंदा होने की खबर जानकर वह चौंक जाएगी. ऐसा लगता है कि दादी सा ने ही माधव और शिवानी को अलग किया था. दादी सा ने जानबूझकर शिवानी को पागल खाने भेजा था, जिसके बारे में किसी को नहीं पता था. वह आरके को शिवानी के साथ देख कर चौंक जाती है और उसे लगता है कि आरके उसका बेटा कैसे हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भाग जाएंगे चारु-अभीर, अरमान की असली मां की सच्चाई आएगी सामने, होगा फुल ऑन ड्रामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










