Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को तोहफे में मिलेगी अभीरा की चप्पल, कावेरी की कार पर ये शख्स लिख देगा बुड्ढी

Rohit Purohit on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि आरके को ये सोच कर बुरा लगता है कि अभीरा के साथ अरमान कितना बुरा कर रहा. वह अभीरा को खुश करने का तरीका सोचने लगता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि आरके अभीरा का दोस्त बन गया है. उसे अभीरा के साथ जो हुआ ये जानकर बुरा लगता है. वह उसे खुश करने के लिए नये केस देता है. आरके, अभीरा को खुश करने के चक्कर में एक गलती कर बैठता है. उसे पता चलता है कि अभीरा और अरमान की शादी की सालगिरह आ रही है. वह अभीरा को बिना बताए उसकी एक चप्पल अरमान को तोहफे में भेज देता है. अरमान तोहफा देखकर हैप्पी हो जाता है.
अरमान को मिलेगा अभीरा से ये तोहफा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान जब गिफ्ट खोलता है तो वह काफी गुस्सा हो जाता है. अभीरा को गिफ्ट के बारे में पता चलता है तो वह काफी परेशान हो जाती है. उसे पता चलता है कि ये गिफ्ट अरमान के पास आरके ने भेजा था. अभीरा उसे भीड़ जाती है और गुस्सा हो जाती है. दूसरी तरफ कावेरी को ड्राइवर ने गाड़ी चलाने के लिए मना किया है और ऐसे में कृष. कावेरी की गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी लेता है. रास्ते में गलती से कावेरी की कार का कीचड़ आरके पर पड़ जाता है. वह गुस्सा में उसकी कार का पीछा करता है.
कावेरी की कार पर आरके लिख देगा बुड्ढी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि आरके, कावेरी की कार के ऊपर बुड्ढी लिख देगा. कावेरी ये देखकर काफी नाराज हो जाएगी और कृष को पता लगाने के लिए कहेगी कि ये किसने किया. दूसरी तरफ कृष, रोहित और आर्यन दादी सा के गुस्से का मजाक उड़ाते हैं. वहीं, अरमान, अभीरा को अपनी कार में लिफ्ट देता है और मंदिर के पास उतारता है. अरमान सोचता है कि आखिर अभीरा किससे मिलने जा रही है. वह उसका पीछा करने का सोचता है, लेकिन फिर उसे लगता है कि उसे उसकी लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










