Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन से नहीं इससे होगी अभीरा की शादी, मायरा से मिलने पहुंचा ये खास इंसान, हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए हो जाए तैयार

ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जाएगा कि अभीरा के घर गीतांजलि बिना अरमान को बताए पहुंच जाती है. वह मायरा से मिलती है. दोनों को खुश देखकर अभीरा को दुख होता है. उसे लगता है कि वह मायरा के दिल में अपनी जगह नहीं बना पा रही है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट ट्रैक काफी चर्चा में है. शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है. मायरा, अभीरा के पास आ गई है. गीतांजलि इस बात से खुश नहीं है और अरमान को बुरा-भला कहती है. वह उसे स्वार्थी कहती है क्योंकि उसने अपनी गिल्ट की वजह से मायरा को अभीरा के पास भेजा है. आने वाले ट्रैक में क्या दिखाया जाएगा, इसके बारे में बताते हैं.
अभीरा के घर जाएगी गीतांजलि
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा, मायरा के साथ अपना बॉन्ड बनाने की कोशिश कर रही. अभीरा को पता चलता है कि वह गीतांजलि को मिस कर रही है, जिसने उसे कई सालों तक पाला है. मायरा उससे कहती है वह अरमान और गीतांजलि के पास वापस जाना चाहती है. अभीरा ये सुनकर काफी दुखी हो जाती है और उसका दिल टूट जाता है. दूसरी तरफ गीतांजलि, अभीरा के घर मायरा से मिलने आती है. मायरा उसे देखकर बहुत खुश हो जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा के घर गीतांजलि बिना उसे बताए पहुंच जाती है और वह उसे वापस ले जाना चाहती है. जब मायरा, अभीरा को छोड़कर गीतांजलि के पास जाती है तो अभीरा काफी भावुक हो जाती है.
अभीरा से शादी करेगा अरमान
मायरा और गीतांजलि का हैप्पी बॉन्ड अभीरा को निराश कर देता है. वह घर छोड़कर चली जाती है ताकि उसे कोई खोज ना पाए. अंशुमन और अरमान उसके लिए काफी परेशान हो जाते हैं. अरमान को लगता है कि अभीरा ने गलत स्टेप लिया है. अभीरा, पूकी के खो जाने के बाद से ही डिप्रेशन झेल रही है. अरमान को पता चलता है कि गीतांजलि, मायरा से मिलने गई है. अरमान चाहता है कि अभीरा और मायरा साथ में वक्त बिताए. वह उदयपुर जाता है और देखता है कि गीतांजलि को मायरा के साथ देखकर अभीरा रो रही है. वह फैसला करता है कि वह अभीरा को ऐसे नहीं देख सकता और वह उससे शादी करने का डिसिजन लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










