Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 Twists: मायरा के मिलने पर अभीरा दोबारा से अंशुमन से करेगी शादी? गीतांजलि बन गई साइको, अरमान को होगा पछतावा

Samridhii Shukla on working with miara
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मायरा, अरमान को कॉल करती है और वह उसका फोन नहीं लेता. गीतांजलि उसे स्वार्थी कहती है कि उसने मायरा को अभीरा के पास भेजा क्योंकि वह अपना गिल्ट कम करना चाहता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 8 Twists: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान को दादू से पता चलता है कि गीतांजलि उदयपुर गई है. वह इस बात से अपसेट हो जाता है. वह गीतांजलि से अभीरा और मायरा को वक्त देने के लिए कहता है. गीतांजलि, अभीरा के घर जाती है. उसे देखकर अभीरा शॉक हो जाती है. दूसरी तरफ अरमान को बुरा लगता है कि उसने मायरा की जिंदगी में अभीरा की जो जगह थी वह गीतांजलि को दे दिया. वह वादा करता है कि वह सब ठीक कर देगा और मायरा को बताएगा कि अभीरा उसका कितना ख्याल रखती है. वह मायरा को अहसास कराएगा कि उसके माता-पिता एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.
तान्या लगाएगी अभीरा पर इल्जाम
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, मायरा को इमोशनली ब्लैकमेल करके उसे अपने पास वापस लेकर आती है. वह कहती है कि वह जानती है कि मायरा के लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है. ये सुनकर अरमान हैरान हो जाता है. अरमान हर कोशिश करता है ताकि मायरा के दिल में अभीरा अपनी जगह बना पाए. दूसरी तरफ तान्या, अभीरा से पूछती है कि क्या वह शादी के फंक्शन को दोबारा से शुरू करना चाहती है. तान्या उसपर इल्जाम लगाती है कि उसने उसके भाई अंशुमन को अपने काम के लिए इस्तेमाल किया. अभीरा को समझ नहीं आता कि वह अपने लिए क्या फैसला ले. मायरा, अरमान को कॉल करती है और वह उसका फोन नहीं लेता. गीतांजलि उसे स्वार्थी कहती है कि उसने मायरा को अभीरा के पास भेजा क्योंकि वह अपना गिल्ट कम करना चाहता है.
गीतांजलि, अभीरा से कहेगी दिल दुखाने वाली बातें
कृष शादी की फोटोज में तान्या को पतली दिखानी की कोशिश करता है और वह भी एडिट करके. तान्या उसे करारा जवाब देती है कि उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं है. गीतांजलि हर लिमिट को क्रास करते हुए मायरा को अपने साथ ले जाएगी. वह उससे कहेगी कि उसने मां होने का चांस खो दिया है. दूसरी तरफ अरमान, मायरा के दिल में अभीरा के लिए प्यार जगाना चाहता है. वह उसके लिए नयी तैयारी करती है, जिसे अभीरा देखकर खुश नहीं होती. वह उसकी मदद नहीं लेना चाहती, लेकिन किस्मत फिर से उन्हें मिला देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










