Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गर्विता साधवानी ने शो को कहा हमेशा के लिए अलविदा, रूही का किरदार हुआ खत्म

Garvita Sadhwani quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब रूही नजर नहीं आएंगी. रूही की भूमिका निभाने वाली गर्विता साधवानी ने सीरियल को क्विट कर दिया है. उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट लिखकर शो छोड़नी की बात फैंस को बताई.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से टीवी पर आ रहा है और अभी भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. इस बार टीआरपी लिस्ट में शो सबसे आगे है. इसने सारे नये सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है. शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा को पता चल गया है कि मायरा ही उसकी पूकी है. मायरा अब उसके पास है. हालांकि मायरा अपने पिता अरमान को काफी मिस करती है. अभीरा पूरी कोशिश कर रही कि मायरा उसे अपनी मां मान ले. इस बीच रूही का किरदार निभाने वाली गर्विता साधवानी ने क्लियर कर दिया कि वह शो में वापसी नहीं कर रही.
गर्विता साधवानी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा
गर्विता साधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख फैंस को जानकारी दी कि वह अब ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा नहीं है. एक्ट्रेस ने लिखा, ये पोस्ट ये बताने के लिए है कि मैं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो को छोड़ रही हूं. आप सभी ने ‘रूही’ जैसे काल्पनिक किरदार को जो प्यार और अपनापन दिया उससे मैं भावुक हूं. पिछले डेढ़ सालों में मैंने इस रोल को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की. ये सफर मेरे लिए एक बहुत बड़ी सीख रहा एक एक्टर के तौर पर एक इंसान के तौर पर मैं बहुत कुछ सीखी हूं. मैं इस जादुई यात्रा के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी.”

गर्विता साधवानी बोली- फिर मिलेंगे
आगे गर्विता साधवानी ने लिखा, मेरे लिए रूही सिर्फ एक किरदार नहीं, एक एहसास थी. वो इंसान थी, उसमें खूबियां भी थीं और गलतियां भी, लेकिन उसके अंदर एक बच्चा था जो जिंदादिल थी और पूरी तरह दिल से जीती थी. जैसा कहते हैं, हर अच्छी चीज का एक खूबसूरत अंत होता है… रूही का भी. अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने स्टार प्लस, राजन शाही को उन्हें मौका देने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा मैं रूही के रूप में अब कभी वापस नहीं आऊंगी. आखिरी में वह लिखती है, चलो फिर, मिलेंगे जल्दी. उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










