Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस शख्स के पास फूट-फूटकर रोएगा अरमान, चारु से नहीं कियारा से शादी करने का फैसला लेगा अभीर
Published by : Divya Keshri Updated At : 31 Jan 2025 1:52 PM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि शिवानी, अभीरा को अपनी बहू मान लेती है. अभीरा इस बात से नाराज नहीं होती क्योंकि उसे पता है कि शिवानी की तबीयत ठीक नहीं है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा बहुत चतुराई से शिवानी का ध्यान भटकाती है, ताकि नर्स उसे इंजेक्शन दे सके. दूसरी तरफ रूप को शिवानी के हेल्थ को लेकर चिंता होती है और वह नर्स से उनके बारे में पूछता है. शिवानी, अभीरा को अपनी बहू बताती है. रूप उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन अभीरा उसे रोक लेती है. शिवानी अपनी बातों में माधव को लाने की कोशिश करती है, लेकिन रूप उसे आराम करने के लिए कहता है. अभीरा उसके लिए लोरी गाती है.
इस शख्स के पास फूट-फूटकर रोएगा अरमान
सीरियल में दिखाया जाएगा कि अरमान, माधव के सामने फूट-फूट कर रोने लगता है और कहता है कि वह अभी भी अभीरा को याद करता है. माधव को एहसास होता है कि अरमान के मन में अभी भी अभीरा के लिए भावनाए है. वह अरमान से अपनी गलती मानने के लिए कहता है और उसे सोचने के लिए कहता है कि वह कैसे चीजों को सही कर सकता है. अरमान, अभीरा संग बिताए गए पलों को याद करता है. उसे अक्षरा का लेटर मिलता है और उसे एहसास होता है कि उसने उसे कितना निराश किया है. दूसरी तरफ शिवानी को अपने खोए हुए बेटे के लिए तड़पता देख अभीरा का दिल पिघल जाता है. वह सोचती है कि उसके असली बच्चे को खोजना नामुमकिन है.
कियारा से शादी करने का फैसला करेगा अभीर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर, अभीरा को बताएगा कि वह कियारा से शादी करने के लिए तैयार है. कियारा का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं होगा, लेकिन कियारा अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला करेगी. अभीरा अपने भाई को समझाएगी, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनेगा. हालांकि अभीर कहेगा कि वह सही फैसला ले रहा है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










