Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान और अभीरा आएंगे एक-दूसरे के करीब, अस्पताल में शिवानी से मिलने आएगा ये शख्स

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming twist
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि चारु, अभीर से कहती है कि वह उससे प्यार नहीं करती. अभीर को उसकी बात पर यकीन नहीं होता. दूसरी तरफ अस्पताल में शिवानी से मिलने अभीरा जाती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर से रूही खाना खाने के लिए कहती है. अभीर कहता है कि जब तक चारु उससे बात नहीं करती, वह खाना नहीं खाएगा. अभीरा अपने भाई से कहती है कि चारु डर की वजह से उसे इग्नोर कर रही है. अभीर उससे कहता है कि भले ही चारु अपने प्यार को कुर्बान कर रही हो, लेकिन वह फिर भी कियारा से शादी नहीं करेगा. दूसरी तरफ अभीरा छिपकर पोद्दार हाउस आती है और अरमान के कमरे में जाती है. अरमान उसे देख लेता है और उससे आने की वजह पूछता है.
अभीरा और अरमान शेयर करेंगे रोमांटिक पल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से चारु को बुलाने के लिए कहती है. अरमान उसे बताता है कि चारु उससे नहीं मिलना चाहती. तभी उसके कमरे में काजल आती है और उसे देखकर अरमान और अभीरा कंबल के नीचे छिप जाते हैं. दोनों के पैर एक-दूसरे से टकराते हैं और दोनों रोमांटिक पल शेयर करते हैं. दूसरी तरफ चारु को किसी तरह अभीर से मिलने के लिए अभीरा उसे बुला लेती है. चारु कहती है कि वह अभीर से प्यार नहीं करती. अरमान भी उससे ये सवाल करता है, हालांकि वह इसपर कुछ नहीं कहती.
शिवानी से मिलने अस्पताल जाएगी अभीरा
अभीरा को हॉस्पिटल से एक कॉल आता है, जिसमें उसे नर्स बताती है कि उसे शिवानी से जुड़े एक पेपर पर साइन करना है. अभीरा पहले मना करती है, लेकिन नर्स उसे बताती है कि शिवानी की हालत खराब हो रही है. ऐसे में अभीरा अस्पताल जाती है और पेपर पर साइन करती है. अस्पताल में शिवानी के चेहरे पर परेशानी देखकर अभीरा उसके कमरे में जाती है. वह शिवानी में रखे फोटो फ्रेम को देख पाती, उसके पहले फॉर्म नर्स लेकर आ जाती है. वह फोटो नीचे गिर जाती है. अभीरा फोटो उठाने के लिए नीचे झुकती है और शिवानी उसके सिरपर हाथ रखती है. शिवानी को लगता है कि वह आरु की पत्नी है. ये सुनकर अभीरा शॉक्ड हो जाती है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










