Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल को इस किरदार ने कहा अलविदा, अभीरा के सामने हुआ बड़ा हादसा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि सुरेखा रूही को बताती है कि पोद्दार परिवार ने उसके लिए शादी का रिश्ता भेजा है. रूही को रोहित के रिश्ते के बारे में पता चलता है और वो इसके लिए मना कर देती है. आने वाला एपिसोड काफी खास होने वाला है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही का लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है. पुराने कास्ट ने शो को अलविदा कह दिया है और नये कास्ट की एंट्री हो गई है. इसमें श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे है. लीड रोल समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी निभा रहे हैं. अभीरा और अरमान की कहानी किस दिशा में जाएगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा ही दिखाया जा रहा है. अभीरा अपनी मां अक्षरा के साथ मसूरी में रहती है. युवराज नाम का एक लड़का, जो किसी नेता का बेटा है, वो अभीरा से शादी करना चाहता है. वो उसके पीछे पड़ा है. आने वाले एपिसोड में एक मौत होने वाली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस शख्स की होगी मौत
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुरेखा रूही को बताती है कि पोद्दार परिवार ने उसके लिए शादी का रिश्ता भेजा है. रूही को रोहित के रिश्ते के बारे में पता चलता है और वो इसके लिए मना कर देती है. वो घर वालों को बताती है कि वो किसी से मसूरी में मिली है और उसे प्यार हो गया है. मनीष रूही से कहता है कि जब तक वो रिश्ते के लिए हां नहीं कहेगी, तब तक बात आगे नहीं बढ़ेंगी. वहीं, अभीरा किसी की चीख सुनती है और मदद करने के लिए जाती है. इस बीच युवराज आता है और उसका गला दबा देता है. उसकी मदद के लिए अनुराग और उसकी पत्नी आते है. अनुराज, अभीरा को टच करता है और ये देखकर युवराज को काफी गुस्सा आता है. वह अनुराग को अपनी कार से मारता है अनुराग की मौत हो जाती है.
अक्षरा कहेगी ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रूही का किरदार निभा रही प्रतीक्षा होनमुखे ने खुलासा किया कि जल्द ही अक्षरा सीरियल को अलविदा कह देंगी. एक इंटरव्यू में प्रतीक्षा उर्फ रूही ने खुलासा किया कि अरमान और रूही की प्रेम कहानी अब शुरू होगी. अभीरा की जिंदगी में बड़ा फेरबदल होने वाला है, क्योंकि उसका प्रेमी युवराज उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगा और वह बीच में आ रहे अक्षरा को भी मार डालेगा. प्रतीक्षा ने कहा, अक्षरा एक प्रतिष्ठित वकील हैं और इसलिए अरमान उनका बहुत सम्मान करते हैं और इसलिए मरते समय अक्षरा अरमान से एक वादा लेंगी. अक्षरा से किए वादे के कारण अरमान अपने परिवार के खिलाफ जाकर अभीरा से शादी करेगा.
रोहित की शादी होगी रूही से?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान की मां चाहती है कि रूही पोद्दार परिवार की बहू बने. वो चाहती है कि रूही की शादी अरमान से ना होकर रोहित से हो. रोहित विद्या का बेटा है और अरमान उसका असली बेटा नहीं है. विद्या और परिवार के लोग रिश्ता लेकर गोयनका हाउस जाते हैं. शो में हम देखेंगे कि अरमान का दिल टूट जाएगा जब उसे पता चलेगा कि पोद्दार चाहते हैं कि रोहित रूही से शादी करे. वहीं, अऱमान अपने परिवार की काफी इज्जत करता है और वो उनके खिलाफ कभी नहीं जाएगा. अरमान फैसला करेगा कि वो अपने प्यार की कुर्बानी दे देगा और रोहित रोहित को रूही से शादी करने देगा.
अक्षरा की जगह प्रीति अमीन ने ली
प्रीति अमीन ने अक्षरा की जगह लेने पर आज तक से बात की. आजतक से बात करते हुए प्रीति ने कहा, अक्षरा का बदलाव उनके लिए रातोंरात की बात थी और प्रणाली को यह पहले से ही पता था. प्रीति ने आगे कहा कि वह इस बारे में सोच भी नहीं रही थीं और छुट्टियां प्लान करने जा रही थीं. प्रीति ने कहा कि उन्हें अचानक फोन आया कि क्या वह अक्षरा का किरदार निभाएंगी क्योंकि वे प्रणाली जैसा दिखने वाला चेहरा चाहते थे. उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें कास्टिंग करने वाले लोगों पर विश्वास नहीं हुआ कि वह और प्रणाली एक जैसी दिखती हैं. उन्होंने कहा, लेकिन अगले दिन उन्हें बताया गया कि उनका चयन हो गया है और वह तुरंत शूटिंग कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










