Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शिवम खजूरिया ने रिवील कर दी आगे की कहानी, कहा- आप मेरे किरदार से बहुत अधिक…

ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से लगातार टीवी पर सफलतापूर्वक चला आ रहा है. शो में नये कास्ट में श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, संदीप बसवाना, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी और कास्ट अब बदल गए है. वये कास्ट के आने से दर्शकों की दिलचस्पी शो में बढ़ी है. चौथे जेनरेशन लीप में समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. उनसे पहले सीरियल में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा थे. प्रणाली और हर्षद की लवस्टोरी खत्म हो चुकी है और अब सारा फोकस समृद्धि और शहजादा पर है. हर्षद का रोल भले ही खत्म कर दिया गया हो, लेकिन अक्षरा का रोल बरकरार रखा गया है. जिसे प्रीति अमीन निभा रही हैं. दर्शक कहानी और नये किरदार को लेकर ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है. अरमान और अभीरा की शादी तो तय है, लेकिन ये कैसे होगा, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच शो में रोहित का किरदार निभाने वाले शिवम खजूरिया ने बताया कि इस शो का हिस्सा बनने पर उन्हें कैसा लग रहा.
ये रिश्ता क्या कहलाता है को लेकर क्या बोले शिवम खजूरिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है 15 सालों से लगातार टीवी पर सफलतापूर्वक चला आ रहा है. शो में नये कास्ट में श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा, शिवम खजूरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, संदीप बसवाना, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, गौरव शर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे है. शिवम ने टेली चक्कर से बात करते हुए सीरियल में काम करने को लेकर कहा, अनुभव अद्भुत है. ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो का हिस्सा बनना एक बहुत अच्छा एहसास है, जो पिछले 15 वर्षों से चल रहा है. इतने अच्छे प्रोडक्शन हाउस, एक महान स्टार कास्ट के साथ, यह इतने लंबे समय से स्टार प्लस पर सबसे अच्छे शो में से एक है और इसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं, यह एक अच्छी जिम्मेदारी है और इसमें कोई घबराहट नहीं है बल्कि उत्साह है.
शिवम खजूरिया का कैसा होगा रोल
शिवम खजूरिया ने अपने किरदार रोहित को लेकर बताया कि, मुझे लगता है कि आप मेरे किरदार से बहुत अधिक भावनात्मक गहराई की उम्मीद कर सकते हैं. रोहित जैसे लोग भी टूट जाते हैं, उन्हें भी दुख होता है, और ऊर्जा में बहुत बदलाव आएगा. मुझे लगता है कि यह सभी कैरेक्टर से अलग होगा और उम्मीद है कि हमें बहुत सारी विविधताएं देखने को मिलेंगी.
जेनित भूटानी की एंट्री
वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में जेनित भूटानी की भी एंट्री हो गई है. जेनित शो में प्रथम के किरदार में दिखेंगे. ईटाइम्स से बातचीत में जेनित ने कहा, “मेरी भूमिका नए मोड़ लाएगी. दर्शक अपकमिंग एपिसोड का आनंद लेंगे. लोग उन ट्विस्ट से आश्चर्यचकित होंगे जो बहुत रुचि पैदा करने के लिए बाध्य हैं.” वह आगे कहते हैं, “मैंने यह भूमिका इसलिए चुनी क्योंकि इसमें अच्छा दायरा है और यह एक दिलचस्प किरदार है. मैं आमतौर पर कैमियो नहीं करता लेकिन इस भूमिका ने मुझे वास्तव में उत्साहित कर दिया है. नए कलाकारों के साथ शो ने छलांग लगा दी है. और मैं जल्द ही उनके साथ जुड़ूंगा. मैं कहानी या अपनी भूमिका के बारे में अधिक बात नहीं कर सकता.”
युवराज, अक्षरा पर चलाएगा गोली
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान रूही को सोशल मीडिया पर ढूंढने की सोचता है. वहीं, रूही कहती है कि उसने मुझे अब तक फोन नहीं किया, लेकिन उसका दोस्त उसे यकीन दिलाता है कि उसे फोन जरूर आएगा. युवराज नशे में धुत होकर अभीरा से मिलने जाता है. वह पूछती है कि तुम्हारी यहां आने की हिम्मत कैसे हुई, मैं तुमसे नहीं डरती. युवराज कहता है, तुम्हें डर जाना चाहिए. मैंने तुम्हारे लिए बहुत कुछ किया, तुमने मेरा अपमान किया और मुझे थप्पड़ मारा, तुमने मेरे पिताजी से शिकायत की, अब तुम मेरा गुस्सा देखोगे. तभी अक्षरा आता है और युवराज पर गुस्सा करती है. अक्षरा उसे थप्पड़ मारती है. अक्षरा, युवराज को अभीरा को ले जाने से रोकती है. युवराज गुस्सा हो जाता है और बंदूक उसपर तान देता है. युवराज, अक्षरा को गोली मार देता है. तभी अभीरा अपने बुरे सपने से जागती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










