Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: संदीप राजोरा ने रिवील कर दी आगे की कहानी, कहा- प्रेम की असली परीक्षा...
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Nov 2023 4:11 PM
Yeh rishta kya kehlata hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है की नयी कहानी कुछ दर्शकों को पसंद आ रही है तो कुछ यूजर्स को ये पुरानी कहानी जैसी लग रही है. कई यूजर्स का मानना है कि इसकी वजह से शो टीआरपी नहीं बटोर पाएगी. इसे लेकर माधव पोद्दार का किरदार निभाने वाले संदीप राजोरा ने इसपर बात की.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथा जेनरेशन लीप आ गया है और दर्शकों को एक नयी कहानी देखने मिल रही है. प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के बाद अब समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी इसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं. समृद्धि अभीरा के रोल में है, जो अपनी मां अक्षरा के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती है. जबकि शहजादा, अरमान का किरदार निभा रहे हैं. अभीरा और अरमान की पहली मुलाकात हो गई है. दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा दिखाया जा रहा है और वो एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते. वहीं, अरमान और रूही को एक-दूसरे से प्यार है और अरमान की मां चाहती है कि रूही उसके घर की बहू बने. हालांकि किसमत को कुछ और मंजूर है. अरमान की शादी रूही से ना होकर अभीरा से हो जाएगी. इस बीच फैंस को लगता है कि कहानी काफी बोरिंग है और बिल्कुल पहली कहानी जैसी है. अब इस पर संदीप राजोरा ने चुप्पी तोड़ी है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी आई सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है की नयी कहानी कुछ दर्शकों को पसंद आ रही है तो कुछ यूजर्स को ये पुरानी कहानी जैसी लग रही है. कई यूजर्स का मानना है कि इसकी वजह से शो टीआरपी नहीं बटोर पाएगी. अब इसपर सीरियल में माधव पोद्दार का किरदार निभाने वाले संदीप राजोरा ने चुप्पी तोड़ी है. टेली चक्कर से बात करते हुए संदीप ने कहा, “दर्शकों को नया सीजन निश्चित रूप से पसंद आएगा क्योंकि यह हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति के अभिन्न मूल्य प्रणालियों पर आधारित है जो अत्यधिक प्रासंगिक है. प्रेम की असली परीक्षा लव ट्रायंगल में ही सामने आती है. इसमें ईर्ष्या, विश्वासघात, नफरत और दिल टूटना है जो इसे देखने में मजेदार बनाता है. दर्शकों के लिए बहुत कुछ है.”
https://www.instagram.com/reel/Czd9eDog56F/?utm_source=ig_web_copy_link
संदीप राजोरा ने अपने किरदार को लेकर कही ये बात
संदीप राजोरा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने किरदार को लेकर कहा, “मेरी भूमिका एक ऐसे व्यक्ति की है जिसने अपनी शर्तों पर जीवन जीया है, कानून के पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ा नहीं है, वह पुलिस बल में शामिल होने का विकल्प चुनता है. माधव पोद्दार अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं, अपनी स्वतंत्र विश्वास प्रणालियों के साथ एक स्व-निर्मित व्यक्ति हैं. मैं पर्सनली रूप से इस स्वतंत्र गुण से जुड़ा हुआ हूं.” साथ ही एक्टर ने साथ ही टीम के साथ जुड़ने पर खुशी व्यक्त की.
सेजल साहू की एंट्री
वहीं, सेजल साहू ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनके किरदार के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं है. सेजल को आखिरी बार कलर्स के शो नीरजा में सुनैना के किरदार में देखा गया था. हाल ही में खबरें आई थी कि शब्बीर अहलूवालिया की ‘प्यार का पहला नाम राधा मोहन’ के को-स्टार जेनित भूटानी राजन शाही के शो में एंट्री करने वाले हैं. कथित तौर पर, उन्हें एक मज़ाकिया आदमी के रूप में देखा जाएगा, जो बाद में विलेन बन जाएगा. इसका खुलासा करते हुए, एक सूत्र ने IWMBuzz को बताया, “जेनित भूटानी एक कैमियो भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम प्रथम होगा. उनकी भूमिका शो में मजेदार फैक्टर लाती है लेकिन बाद में नकारात्मक हो जाती है.”
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि जाग्रत, अक्षरा की बेटी के साथ युवराज के बदतमीजी पर गुस्सा दिखाता है. अक्षरा जाग्रत से अनुरोध करती है कि वह युवराज को उसकी बेटी से दूर रखे. जाग्रत उसे दिलासा देता है कि वो युवराज को समझाएगा. जाग्रत, युवराज को डांटता है और उसे दो दिनों तक घर में ही रहने के लिए कहता है. वहीं, अक्षरा अपनी बेटी को समझाती है कि उसे युवराज से डरने की कोई जरूरत नहीं है. उसे अपने डर का सामना करना चाहिए. आगे दिखाया जाएगा कि युवराज और अक्षरा के बीच टकराव होता है, जहां युवराज अक्षरा पर बंदूक तान देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










