Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को प्रपोज करेगा अंशुमन, क्या अरमान को भूला पाएगी वो, उठाएगी ये कदम

अंशुमन ने अभीरा संग शादी करने से किया मना (फाइल फोटो)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने धमाकेदार एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. सीरियल के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभीरा अरमान को यादकर बुरी तरह टूट जाती है. अंशुमन करीब से यह सब देखता है और मौके का फायदा उठाकर उसे प्रपोज करता है. हालांकि अभीरा उसे रिजेक्ट कर देती है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपने दिलचस्प किरदारों और जबरदस्त स्टोरीलाइन के साथ दर्शकों को बांधे रखता है. अभीरा और अरमान लीप के बाद अलग हो चुके हैं. उन्हें एक दूसरे से प्यार है, लेकिन कड़वाहट करीब नहीं आने दे रही है. लेटेस्ट कहानी पूकी की एक्सीडेंट के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसने उसकी जान को जोखिम में डाल दिया. अरमान ने अभीरा को फोन किया और कहा कि वह उसे कुछ बताना चाहता है, लेकिन दुर्भाग्य से बातचीत पूरी नहीं हो पाई.
अभीरा को प्रपोज करेगा अंशुमन
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान की नई जिंदगी की सच्चाई से जूझेगी. अरमान को देखने और उसकी जिंदगी को लेकर उलझन में पड़ने के बाद, वह दर्द में रहेगी. उसकी परेशानी को देखकर, अंशुमन के मन में अभीरा के लिए फीलिंग्स जाग जाएगी. इसलिए भविष्य में वह अभीरा को प्रपोज करता है. उसे लगता है कि वह सिंगल है. हालांकि, अभीरा उसके प्रपोजल को ठुकरा देगी.
मायरा के खातिर गीतांजलि से सगाई करने के लिए राजी होगा अरमान
जैसा कि पहले बताया गया था, मायरा की खातिर गीतांजलि से शादी करने के फैसले के बाद अरमान टूट जाता है. वह सपना देखता है कि सगाई समारोह में अभीरा आ जाती है और हंगामा शुरू कर देती है. हर कोई यह देखकर हैरान रह जाता है. हालांकि जब उसकी नींद खुलती है, तो वह घबरा जाता है. अपकमिंग एपिसोड में क्या अरमान अभीरा को भूलकर दूसरी शादी के लिए तैयार होगा या फिर मायरा को उसकी मां के बारे में बता देगा.
यह भी पढ़ें- Salman Khan On Sikandar Flop: सलमान खान ने सिकंदर की नाकामी के लिए मजे, Video में देखें क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










