Salman Khan On Sikandar Flop: सलमान खान ने सिकंदर की नाकामी के लिए मजे, Video में देखें क्या कहा
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jun 2025 8:36 AM
Salman Khan On Sikandar Flop
Salman Khan On Sikandar: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने कुछ खास रिव्यू नहीं दिया था. अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो पर भाईजान ने अपनी ही मूवी का मजाक उड़ाया. आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Salman Khan On Sikandar: नेटफ्लिक्स ने लंबे इंतजार के बाद अपने हिंदी वैरायटी शो, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के तीसरे सीजन के आने वाले पहले एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया. सुपरस्टार सलमान खान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. यहां उन्होंने अपनी ही फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने का मजाक उड़ाया. साथ ही आमिर खान की शादी को लेकर भी कमेंट किया. दरअसल शो के एक क्लिप में सलमान स्टेज पर बॉलीवुड सितारों की नकल करने वाले कुछ लोगों से मिलते हैं. इनमें से एक शाहरुख खान तो दूसरा अजय देवगन की नकल कर रहा था. वहीं तीसरे ने सलमान खान की हिट फिल्म तेरे नाम के राधे भैया लुक लिया हुआ था. सलमान ने डुप्लीकेट भाईजान से पूछा, “काम धंधा अच्छा चल रहा है? सिकंदर से कोई फर्क तो नहीं पड़ा?” नकली आदमी ने अपना सिर हिलाया और बड़ी मुस्कान दी. सिकंदर सलमान की हालिया रिलीज थी. यह 121 करोड़ रुपये कमाकर बॉलीवुड में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. लेकिन यह सलमान खान की किसी भी एक्शन फिल्म से की गई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. सिकंदर 30 मार्च ईद पर रिलीज हुई थी. इसमें रश्मिका मंदाना भी थीं और इसका निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया था. इसमें काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतीक स्मिता पाटिल और किशोर भी थे.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफएयर होने से पहले शो में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानकर लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










