Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा नहीं इस शख्स के लिए कृष का कॉलर पकड़ लेगा अंशुमन, अरमान की बाहों में गिर जाएगी गीतांजलि

Updated:
विज्ञापन
Rahul Sharma on exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai serial update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा सात साल बाद मिलते-मिलते रह जाते हैं. वह अभीरा के चेहरे से घूंघट हटाने वाला होता है, तभी ऐसा कुछ होता है कि वह उसका चेहरा नहीं देख पाता. दूसरी तरफ अंशुमन को कृष पर काफी गुस्सा आता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai serial update: ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप के बाद स्टोरी पूरी तरह से बदल गई है. अरमान अब अभीरा के साथ एक घर में नहीं रहता. उसने पूकी को अभीरा से दूर कर दिया है. अभीरा, विद्या और कावेरी अब पोद्दार हाउस में नहीं रहती. पोद्दार हाउस पर कृष ने अपना कब्जा कर लिया है. अभीरा की जिंदगी में अंशुमन की एंट्री हो गई है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि मायरा उदयपुर आ जाती है. अरमान उसे वापस लाने के लिए उदयपुर जाता है. उसे डर है कि अभीरा को मायरा के बारे में पता ना चल जाए.

गीतांजलि से मिलेगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया गया कि अरमान और अभीरा मेले में होते हैं. उस मेले में अभीरा ने अपनी साड़ी की दुकान लगाई है. कई बार दोनों एक-दूसरे से मिलते-मिलते रह जाते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कावेरी, अभीरा को एक कंपीटीशन में भाग लेने के लिए कहती है, जिसमें औरतों को तैयार होना होता है. जिसके बाद उनके पार्टनर को उन्हें पहचानना होता है. मर्द औरतों का चेहरा नहीं देख सकते क्योंकि उन्होंने घूंघट ले रखा होता है. ड्रेसिंग रूम में अभीरा और गीतांजलि मिलते हैं और बाते करते हैं. अभीरा को नहीं पता कि गीतांजलि, अरमान के साथ आई है.

कृष का कॉलर पकड़ लेगा अंशुमन

कंपीटीशन में अरमान, गीतांजलि समझ कर अभीरा का हाथ पकड़ लेता है. अभीरा को अरमान का अहसास होता है. वह घूंघट हटाकर अभीरा का चेहरा देखने वाला होता है तभी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं और दोनों अलग हो जाते हैं. अभीरा को बेचैनी होती है और उसे लगता कि अरमान आस-पास है. अभीरा को भीड़ धक्का दे देती है और वह अंशुमन की बाहों में गिर जाती है और गीतांजलि, अरमान की बाहों में गिर जाती है. इन सबके बीच विद्या, अरमान को देख लेती है. वह बहुत हैरान हो जाती है और उसे लगता है कि कहीं वह सपना तो नहीं देख रही. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अंशुमन, कावेरी और विद्या के लिए स्टैंड लेगा. वह कृष का कॉलर पकड़ लेगा और उसे दादी सा की बेइज्जती करने पर माफी मांगने के लिए कहेगा.

यह भी पढ़ें– Jaat: सनी देओल की फिल्म देश में नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड, जानें ओटीटी पर हिट हुई या फ्लॉप?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola