Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अंशुमन ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वह दर्शकों को हंसा कर रुला जाएगा

राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को कहा अलविदा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि अभीरा और गीतांजलि से मायरा अपनी मां को अपना डांस पार्टनर चुनेगी. इस वजह से गीतांजलि को बहुत दुख होगा. दूसरी तरफ ऐसा सुनने में आ रहा कि अंशुमन का ट्रैक शो से खत्म होने वाला है. इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का फेवरेट शो एक लंबे समय से बना हुआ है. सीरियल में दिखाया जा रहा कि अभीरा को अपनी बेटी मिल गई है. अभीरा, मायरा को समझने की कोशिश कर रही है. साथ ही उसका प्यार पाना चाहती है. दूसरी तरफ गीतांजलि नहीं चाहती कि मायरा उसके पास रहे और वह पूकी को किसी भी कीमत पर वापस पाना चाहती है. अरमान चाहता है कि मायरा अपनी मां को एक चांस दे और उसके साथ अपना रिश्ता मजबूत करे. इस बीच अंशुमन का रोल निभा रहे एक्टर राहुल शर्मा ने अपने ट्रैक के खत्म होने पर बात की.
राहुल शर्मा ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने ट्रैक के खत्म होने पर कही ये बात
कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही कि ये रिश्ता क्या कहलाता है से राहुल शर्मा का किरदार खत्म होने वाला है. इसपर इंडिया फोरम से बात करते हुए एक्टर ने कहा, 1 या डेढ़ महीने का स्पेस मुझे लगता है, वह रहेगा तो उससे अच्छा ग्राफ मिलेगा, एंडिंग भी मिलेगी जो दर्शकों के लिए अच्छा होगा, वह हर किसी के लिए अच्छा होगा जो शो देख रहा होगा.’ अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर उन्होंने कहा कि, अच्छा आने वाले टाइम का ट्विस्ट और अगर चीजें अलग तरीके से जाती है तो एक कमाल का अंशुमन का अच्छा टेक होगा जो दर्शकों को हंसा कर रुला के जाएगा.
मायरा किसे चुनेगा अपना डांस पार्टनर?
ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया था, जिसमें दिखाया गया था कि मायरा, अभीरा को बताती है कि नेशनल डांस कंपीटिशन होने वाला है, जिसमें बच्चे को अपने माता-पिता के साथ भाग लेना है. वह उससे पूछती है कि क्या वह गीतांजलि के साथ इसमें भाग ले सकती है. दूसरी तरफ अरमान उससे वीडियो कॉल पर पूछता है कि वह अभीरा के साथ इसमें क्यों नहीं भाग ले रहा. इसपर मायरा कहती है कि उन्हें क्लासिकल डांस नहीं आता. अरमान कहता है कि अभीरा उससे सीख लेगी. जिसके बाद मायरा फैसला करती है कि गीतांजलि और अभीरा डांस प्रैक्टिस करेगी, जो अच्छा करेगा वह उसे अपना डांस पार्टनर बनाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










