Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ऐसे होगा अंशुमन का सफर खत्म, इस वजह से गीतांजलि को छोड़ अभीरा को बनाएगी मायरा अपना डांस पार्टनर

Published by : Divya Keshri Updated At : 08 Aug 2025 2:29 PM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा अनजाने में मायरा को अखरोट खिला देगी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ जाएगी. अरमान, अभीरा को बताएगा कि मायरा को अखरोट से एलर्जी है. दूसरी तरफ मायरा, गीतांजलि को अपना डांस पार्टनर नहीं चुनेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा कि मायरा, अरमान के समझाने पर दोबारा से अभीरा के पास आ गई है. अरमान, कावेरी और विद्या के साथ पोद्दार हाउस आ गया है. आने वाले एपिसोड में कई सारे टर्न एंड ट्विस्ट आने वाले हैं, जो दर्शकों को काफी एंटरटेन करेंगे. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पता नहीं होगा कि मायरा को अखरोट से एलर्जी है और वह उसके खाने में मिला देगी. मायरा की तबीयत खराब हो जाएगी और वह ऐसे में अरमान को फोन करेगी. अरमान उसके बाज इंजेक्शन लेकर आएगा.

अंशुमन इस वजह से होगा अभीरा से दूर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अंशुमन के सामने गीतांजलि का सच आएगा कि उसने अभीरा को एक महीने का वक्त दिया है. वह ऐसे में उसकी मदद करने का फैसला करेगा. इस दौरान अंशुमन समझ जाएगा कि अभीरा अभी भी अरमान से ही प्यार करती है. अंशुमन उससे कहेगा कि वह अरमान से दोस्ती कर लें ताकि वह मायरा का दिल जीत सकें. अंशुमन, अभीरा को पोद्दार हाउस जानकर रहने के लिए कहेगा ताकि मायरा को माता-पिता दोनों का प्यार मिल सकें.

अभीरा को मायरा चुनेगी अपना डांस पार्टनर

अंशुमन अब अभीरा और अरमान को मिलाना चाहता है, जिसके बाद वह अभीरा की जिंदगी से चला जाएगा. दूसरी तरफ मायरा का दिल जीतने के लिए अभीरा और गीतांजलि के बीच एक डांस कॉम्पिटिशन होगा. इस दौरान गीतांजलि की अभीरा मदद करेगी. कॉम्पिटिशन के बीच अभीरा, अरमान की जान बचाएगी और ये मायरा देख लेगी. जिसके बाद मायरा अपना डांस पार्टन गीतांजलि को नहीं बल्कि अभीरा को चुनेगी.

यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola