Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: अक्षरा के मरते ही अभीरा और अरमान की होगी शादी, जानें आगे की कहानी
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अरमान कोर्ट रूम में आमने-सामने होते है. अदालत में स्मिता नेगी गवाही देती है कि युवराज ने उसके पति को मारा है. स्मिता का कहना है कि युवराज ने अपनी कार से अनुराग को टक्कर मार दी थी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आ चुका है और अब नये कास्ट ने शो में जगह बना ली है. नये चेहरों में श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे नजर आ रहे हैं. शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला के ईद-गिर्द कहानी घूम रही है. अक्षरा अपनी बेटी अभीरा के साथ मसूरी में रहती है और उसके साथ काफी खुश है. हालांकि अभीरा की जिंदगी बदलने वाली है. अभीरा की मुलाकात अरमान से होती है और दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है. दूसरी तरफ अरमान को रूही से प्यार हो जाता है और वो उसे डेट के लिए पूछता है. रूही डेट पर उसका इंतजार करती है, लेकिन अरमान नहीं आता. सीरियल को लेकर अलग-अलग खबरें चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अभीरा की मां अक्षरा की मौत हो जाएगी. अभीरा अनाथ हो जाएगी.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान-अक्षरा होंगे सामने
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अक्षरा और अरमान कोर्ट रूम में आमने-सामने होते है. अदालत में स्मिता नेगी गवाही देती है कि युवराज ने उसके पति को मारा है. स्मिता का कहना है कि युवराज ने अपनी कार से अनुराग को टक्कर मार दी थी. अरमान कहता है कि युवराज, अनुराग को नहीं मार सकता है क्योंकि उसे मारने का कोई मकसद ही नहीं है. अरमान, अभीरा को गवाही के लिए बुलाता है. अभीरा उसे युवराज की सारी सच्चाई बताती है कि कैसे वो उसके पीछे पड़ा है और उसने ही अनुराग को मार डाला. अभीरा ने खुलासा किया कि युवराज उसका पीछा कर रहा है और उसकी अनुचित हरकतों के बारे में बताती है. उसने युवराज के विवाह प्रस्ताव को रिजेक्ट करने और उसके पिता द्वारा दी गई धमकियों के बारे में भी बताती है.
अरमान ने युवराज के बारे में जमा की जानकारी
अरमान युवराज से छुपी जानकारी के बारे में पूछता है कि उसने ये सारी बातें उसे क्यों नहीं बताया. युवराज सारे आरोपों से इनकार करता है. अरमान को उसपर शक होता है और वो और जानकारी जुटाने की कोशिश में लग जाता है. अरमान रूही को कॉल करने का फैसला करता है लेकिन उसका नंबर व्यस्त पाता है. अभीरा, अरमान को जलते हुए कोयले से हुई दुर्घटना से बचाती है. तभी अरमान को एक कॉल आता है जिसमें उसे पता चलता है कि उसके पिता को किसी ने गोली मार दी है. अरमान ये जानकर शॉक्ड हो जाता है और उसके हाथ से फोन गिर जाता है. उसी समय अरमान को रूही खूब सारे कॉल करती है और अभीरा उससे पूछती है इन कॉल्स का क्या करना है. अरमान सारे कॉल कट देता है क्योंकि वो सदमे में होता है.
अभीरा आई अरमान और रूही के बीच में
हालांकि अभीरा, रूही का कॉल उठाती है और कहती है कि अगर अरमान उसका कॉल रिसीव नहीं कर सकता है, इसलिए वह कॉल काट रहा है. अरमान के फोन पर एक महिला की आवाज सुनकर रूही काफी हैरान हो जाएगी. रूही की दोस्त अरमान के बारे में बुरा-भला कहेगी और उसके प्यार पर सवाल उठाएगी. रूही उसकी बातों पर यकीन नहीं करेगी, लेकिन उसके दिमाग में बहुत सारी बातें आने लगेगी. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दादी रूही और रोहित के रोका की घोषणा करती है.
अक्षरा की हो जाएगी मौत!
ये रिश्ता क्या कहलाता है का आने वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. अरमान अभीरा को अदालत तक ले जाने के लिए आता है, लेकिन अभिरा को उसके इरादों पर शक होता है. अक्षरा जाने के लिए तैयार हो जाती है, लेकिन अभीरा इसे युवराज की एक और साजिश मान लेती है. क्या युवराज और उसके पिता सचमें अक्षरा को मार देंगे. क्या युवराज, अभीरा को पाने के लिए उसकी मां को रास्ते से हटा देगा. क्या अक्षरा की मौत कार दुर्घटना में हो जाएगी? बता दें कि अभिमन्यु की मौत भी कार दुर्घटना में हुई थी. अक्षरा ने अपने पति और बेटे अभीर को एक्सीडेंट में खो दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








