Kangana Ranaut: 'जनरेशन गटर' बयान पर कंगना की नई सफाई, शबाना आजमी पर कही यह बात

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत, फोटो- इंस्टाग्राम

'जनरेशन गटर' और 'कॉकरोच' वाले अपने विवादित बयान पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर सफाई दी है. कंगना ने कहा कि उनकी टिप्पणी पूरी Gen Z (युवा पीढ़ी) के लिए नहीं, बल्कि जंतर-मंतर पर नीट-यूजी प्रदर्शन में शामिल कुछ खास लोगों के लिए थी. उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि उन पर बेवजह का एजेंडा न थोपा जाए.

विज्ञापन

Kangana Ranaut Dig at Shabana Azmi: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक बार फिर 'जेन जी ' (Gen Z) को लेकर दिए अपने 'जनरेशन गटर' वाले बयान का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी पूरी युवा पीढ़ी के लिए नहीं थी, बल्कि NEET-UG पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के एक हिस्से के लिए थी.

What Kangana Ranaut Said: क्या कहा कंगना ने

कंगना ने कहा कि उस प्रदर्शन में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि अलग-अलग उम्र के लोग भी शामिल थे. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वहां

"शबाना आजमी जैसे लोग" भी मौजूद थे. ऐसे में पूरे प्रदर्शन को सिर्फ Gen Z का विरोध बताना सही नहीं है".

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा कि उनके बयान को गलत तरीके से सभी युवाओं पर हमला बताकर पेश किया गया. उन्होंने आलोचकों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने कभी पूरी युवा पीढ़ी के खिलाफ बयान दिया हो, तो उसे सामने लाया जाए.

I am Not Against Youngsters: Kangana Ranaut: मैं युवा के खिलाफ नहीं : कंगना 

कंगना ने कहा, "अगर Gen Z की आबादी 30-35 करोड़ है और जंतर-मंतर पर करीब 10,000 लोग थे, जिनमें अलग-अलग उम्र के लोग शामिल थे, तो इसे पूरे Gen Z का प्रदर्शन कैसे कहा जा सकता है? मेरी टिप्पणी सिर्फ उस भीड़ के लिए थी जो वहां मौजूद थी.”

कंगना ने आगे कहा कि वह युवाओं के खिलाफ नहीं हैं. उन्होंने कहा,

"मैं खुली चुनौती देती हूं कि कोई ऐसा बयान दिखाए जिसमें मैंने पूरी पीढ़ी को निशाना बनाया हो.  मुझ पर बेवजह का एजेंडा न थोपा जाए। मैं युवाओं के खिलाफ नहीं हूं, क्योंकि मैं खुद भी उसी पीढ़ी का हिस्सा हूं."

Kanganan on Cockroach Statement: कॉकरोच टिप्पणी पर भी दी सफाई 

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन ANI से बातचीत में कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए "कॉकरोच" शब्द के इस्तेमाल पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी उन लोगों के लिए थी, जिन्होंने खुद को "कॉकरोच" कहा था, न कि सभी युवाओं के लिए.

उन्होंने कहा,

"अगर कोई खुद को कॉकरोच कहता है और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, तो इसमें गलत क्या है?"

कंगना ने दोहराया कि वह खुद को "कॉकरोच" नहीं मानतीं और उनकी आलोचना सिर्फ उन प्रदर्शनकारियों तक सीमित थी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को सभी भारतीय युवाओं से जोड़ना पूरी तरह गलत है.

View on Instagram

अपने रुख को एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कंगना ने कहा कि जो लोग खुद को "कॉकरोच" मानते हैं, उन्हें गटर से जोड़े जाने पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए.

What Kangana Said Earlier: क्या था पिछला बयान 

पिछले महीने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कंगना रनौत ने कुछ प्रदर्शनकारियों के व्यवहार और उनकी भाषा की आलोचना करते हुए उन्हें "जेनरेशन गटर" (Generation Gutter) कहा था.

उन्होंने लिखा था,

"मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी भद्दी चीजें नहीं देखीं. Gen Z के प्रदर्शन की रील्स देखकर घिन आती है. जिस तरह वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खराब है. मैंने कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और अशोभनीय बातें एक साथ नहीं देखीं. इसलिए मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' कहती हूं. उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है और वे पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छे नहीं हैं."

इस बयान पर विवाद होने के बाद कंगना ने सफाई दी थी कि उनका इशारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों की तरफ नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ कुछ लोगों, खासकर कुछ महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी की थी.

अब अपने हालिया बयान में कंगना ने फिर यही बात दोहराई है. उन्होंने कहा कि उनकी आलोचना पूरी Gen Z पीढ़ी के लिए नहीं थी, बल्कि प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के लिए थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद भीड़ में सिर्फ Gen Z के लोग ही शामिल नहीं थे.

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह पर कंगना का फिर हमला, बोलीं- ‘पाकिस्तान से ये मोहब्बत कब खत्म होगी?


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola