₹50 की दिहाड़ी से 4000 करोड़ के स्टार बने यश, 'Toxic' के सेट पर कियारा आडवाणी के लिए किया ये काम

Updated:
विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार यश, फोटो- इंस्टाग्राम

फिल्म 'टॉक्सिक' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान साउथ सुपरस्टार यश ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने फैंस का दिल जीत लिया. यश ने बताया कि शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट थीं और उनकी सुरक्षा के लिए वह खुद सेट पर बॉडीगार्ड की तरह ढाल बनकर खड़े रहते थे.

विज्ञापन

Yash Bodyguard Toxic Kiara Advani: साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यश ने अपनी को-स्टार कियारा आडवाणी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान कियारा प्रेग्नेंट थीं और पूरी टीम उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहती थी. यश ने कहा कि वह खुद कई बार कियारा के लिए बॉडीगार्ड की तरह खड़े हो जाते थे ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो.

Yash Took Care of Pregnant Kiara like a Bodyguard: कियारा की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहे यश

यश ने बताया कि जब कियारा फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब वह गर्भवती थीं. ऐसे में सेट पर उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता थी. अभिनेता ने कहा कि उन्हें खुद अपनी चिंता से ज्यादा कियारा की चिंता रहती थी. वह और फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास हर समय इस बात का ध्यान रखते थे कि कियारा को किसी तरह की असुविधा न हो. कई मौकों पर वह उनके आसपास बॉडीगार्ड की तरह मौजूद रहते थे ताकि भीड़ या शूटिंग के दौरान कोई जोखिम न रहे.

View on Instagram

यश ने कियारा की प्रोफेशनलिज्म की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के बावजूद कियारा ने पूरे समर्पण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की. उनके अनुसार, कियारा ने कभी अपने काम के प्रति लापरवाही नहीं दिखाई और हर सीन में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की.

Kiara Gave Credit to Yash and Geetu: कियारा ने भी यश और गीतू मोहनदास को दिया श्रेय

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कियारा आडवाणी ने भी यश और निर्देशक गीतू मोहनदास की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें एक कलाकार के रूप में नई पहचान दी है. कियारा का मानना है कि 'टॉक्सिक' उनके करियर का ऐसा प्रोजेक्ट है जिसके बाद लोग उनके अभिनय को एक नए नजरिए से देखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि यश और गीतू ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए तैयार किया.

Yash Used to Earn 50rs Per Day: रुपये की नौकरी से शुरू हुआ था सफर

आज यश भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं, लेकिन उनका शुरुआती सफर काफी संघर्षों से भरा रहा. मैसूर में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद यश ने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया. वह असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने के लिए बेंगलुरु चले गए. हालांकि, उन्हें मिला पहला काम सिर्फ दो दिन ही चला. उस समय उनकी जेब में केवल 300 रुपये बचे थे. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, क्योंकि उन्हें पता था कि अगर सपना पूरा करना है तो घर वापस नहीं लौटना चाहिए.

संघर्ष के दिनों में थिएटर ही उनका सबसे बड़ा सहारा बना. उन्होंने बी.वी. कारंत के 'बेनाका' थिएटर ग्रुप के साथ काम करना शुरू किया. यहां बैकस्टेज का काम करने के बदले उन्हें रोज 50 रुपये मिलते थे. वह कलाकारों को चाय देते थे, शो खत्म होने के बाद सफाई करते थे और जो भी काम मिलता, उसे पूरी मेहनत से करते थे. उनका मकसद सिर्फ थिएटर से जुड़े रहना और अपने सपने के करीब पहुंचना था. उनकी मेहनत रंग लाई और साल 2004 में उन्हें एक स्टेज प्रोडक्शन में पहली बार लीड रोल निभाने का मौका मिला.

धीरे-धीरे उन्हें कन्नड़ टीवी और फिल्मों में छोटे मौके मिलने लगे. अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. इसके बाद आई 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' ने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया. आज उनकी फिल्मों का बजट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हजारों करोड़ रुपये में पहुंच चुका है. उनकी आने वाली फिल्मों 'टॉक्सिक' और 'रामायण' को मिलाकर लगभग 4000 करोड़ रुपये के बिजनेस की उम्मीद जताई जा रही है.

About Toxic: 'टॉक्सिक' से हैं बड़ी उम्मीदें

'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है.

यह भी पढ़ें: यश स्टारर 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट से उठा पर्दा; जानें किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक


विज्ञापन
आशा कुमारी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola