Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद शो में काम करने पर अरमान ने तोड़ी चुप्पी,कहा- प्रोमो शूट करने के बाद…

Updated:
विज्ञापन

शहजादा धामी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहले ‘ये जादू है जिन का’, ‘शुभ शगुन’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी है. फिलहाल वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे हैं. शो में उन्हें अरमान का रोल मिलने पर उनके फैमिली का क्या रिएक्शन था, इसपर उन्होंने बात की.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब श्रुति उल्फत, श्रुति रावत, संदीप राजोरा, शिवम खजुरिया, प्रीति अमीन, प्रीति पुरी चौधरी, सिद्धार्थ वासुदेव, अनीता राज, सलोनी संधू, ऋषभ जयसवाल, सिकंदर खरबंदा, मंथन सेतिया, शेरोन वर्मा, प्रतीक्षा होनमुखे की एंट्री गो गई है. सीरियल में ये सारे एक्टर्स चौथे जेनरेशन लीप का हिस्सा है. लीड किरदार में शहजादा धामी और समृद्धि शुक्ला है. कहानी 20 साल आगे बढ़ गई है, जहां अक्षरा अपनी बेटी अभीरा के साथ मसूरी में रहती है. दोनों के बीच होने वाले लड़ाई-झगड़े को फैंस काफी एजॉय कर रहे हैं. दूसरी तरफ अरमान, रूही को पसंद करता है, लेकिन सिचुएशन ऐसा बनेगा कि उसकी शादी अभीरा से हो जाएगी. दोनों एक-दूसरे को नापसंद करते है और ऐसे में शादी के रिश्ते में बंधने के बाद वो उस रिश्ते को कैसे निभाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा. इस बीच शहजादा ने बताया कि उन्हें सीरियल में अरमान का रोल मिलने पर उनकी मां का कैसा रिएक्शन था.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर क्या बोले शहजादा धामी के बारे में

शहजादा धामी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहले ‘ये जादू है जिन का’, ‘शुभ शगुन’ और ‘छोटी सरदारनी’ जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी है. फिलहाल वो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभा रहे हैं. शो में उन्हें अरमान का रोल मिलने पर उनके फैमिली का क्या रिएक्शन था, इसपर उन्होंने बात की. एक्टर ने बताया, “प्रोमो शूट करने के बाद मैंने अपनी मां को फोन किया और उन्हें बताया कि मैं यह शो कर रहा हूं. वह बहुत खुश थीं क्योंकि उन्होंने यह शो पहले भी देखा था और अब जब मैं मुख्य भूमिका निभा रहा हूं तो वह बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने बाद में मुझे फोन किया और बताया कि वो हर एपिसोड देखती है. मैं उनकी हर दिन रिएक्शन का इंतजार करता हूं जो अब तक सकारात्मक रहा है.”

ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैन है शहजादा धामी

एक्टर शहजादा धामी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को लेकर बताया कि, “मैंने इस शो को बचपन से देखा है क्योंकि मेरा परिवार इसे देखता था. ईमानदारी से कहूं तो, मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं इस सीरियल का हिस्सा बनूंगा.” बता दें कि एक्टर एक मॉडल, फिटनेस उत्साही और सोशल मीडिया प्रभावकार हैं. वो कई सीरियल्स में काम कर चुके है और वो शहनाज गिल के स्वयंवर ‘मुझसे शादी करोगे’ में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे. इंस्टाग्राम पर उन्हें 309K फॉलोअर्स है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवम खजूरिया, अरमान के भाई रोहित के किरदार में दिख रहे हैं. शिवम ने टेली चक्कर से बात करते हुए सीरियल में काम करने को लेकर बताया था, अनुभव अद्भुत है. ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो का हिस्सा बनना एक बहुत अच्छा एहसास है, जो पिछले 15 वर्षों से चल रहा है. इतने अच्छे प्रोडक्शन हाउस, एक महान स्टार कास्ट के साथ, यह इतने लंबे समय से स्टार प्लस पर सबसे अच्छे शो में से एक है और इसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं, यह एक अच्छी जिम्मेदारी है और इसमें कोई घबराहट नहीं है बल्कि उत्साह है.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल को इस किरदार ने कहा अलविदा, अभीरा के सामने हुआ बड़ा हादसा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक क्या दिखाया गया

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबतक दिखाया गया कि अभीरा अरमान को बेरोजगार होने और मसूरी में छुट्टियां मनाने के लिए ताना मारती है. इसपर अरमान कहता है कि वो काम से वहां आया हुआ है. वहीं, डेट पर अरमान के नहीं आने से रूही काफी दुखी हो जाती है. हालांकि वो इस बारे में अपने परिवार को नहीं बताती है और उनसे झूठ बोल देती है. उसकी दोस्त रूही को अरमान के बारे में भूलने के लिए कहते है, लेकिन वो इस बात से इनकार कर देती है. जाग्रत अरमान को भेजने के लिए संजय को धन्यवाद देता है, लेकिन संजय उसे वॉर्न करता है कि उसे पूरा सच नहीं बताने. अगर उसे पूरा सच पता चल गया तो वो ये केस नहीं लड़ेगा. युवराज और जागृत ने अरमान के सामने अपने ड्राइवर को दोषी बनाने का फैसला किया. अरमान ने युवराज से नशे में धुत ड्राइवर के बारे में सवाल किया. युवराज ने अरमान को धोखा देने के लिए झूठी कहानी बनाई.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola