Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की नयी अक्षरा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस लोकप्रिय शो में आएंगी नजर

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Preeti Amin

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रीति अमीन के हाथ एक नया शो लग गया है. इस शो में एक्ट्रेस अहम किरदार निभाते दिखेंगी. प्रीति ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नयी अक्षरा का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब चौथा लीप आया था, तब इसमें एक्ट्रेस प्रीति अमीन की एंट्री हुई थी. प्रीति शो में अक्षरा का रोल निभाती थी. लीप के बाद प्रणाली राठौड़ ने शो को छोड़ दिया था और उनकी जगह प्रीति ने ले लिया. अब प्रीति के फैंस के लिए गुड न्यूज है. उनके हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और फैंस उन्हें फिर से स्क्रीन पर देख पाएंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रीति अमीन किस शो में दिखेंगी

प्रीति अमीन अब जी टीवी के पॉपुलर शो ‘कैसे मुझे तुम मिल गई’ में नजर आने वाली है. शो में प्रीति अमृता की चाची सिरी झा के रोल में नजर आएंगी. अब फैंस उन्हें एक नये किरदार में देखकर काफी खुश होंगे.

ये रिश्ता क्या कहलाता है को प्रीति अमीन ने क्यों छोड़ा था

दरअसल, शो में प्रीति यानी पुरानी अक्षरा को युवराज नाम का एक बदमाश गोली मार देता है. इस वजह से अक्षरा की मौत हो जाती है. उन्होंने शो को छोड़ा नहीं था, बल्कि उनका ट्रैक खत्म किया गया था. उनकी मौत के बाद ही उनकी बेटी अभीरा की नयी जिंदगी शुरू होती है.

प्रीति अमीन ने किन- किन शोज में काम किया है

प्रीति अमीन ने कई शोज में काम किया है, जिसमें दिल मिल गए, रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, दिल की नजर से खूबसूरत जैसे शोज में काम कर चुकी है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में क्या दिखाया जाएगा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को शादी के लिए अरमान मना लेगा और मनीष इस बात से काफी खुश होगा. वो भी अभीरा को इस रिश्ते में आगे बढ़ने के लिए समझाता है. शादी की तैयारी होने लगेगी और रूही इस बात से काफी गुस्सा होगी.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की जाल में नहीं फंसेगी अभीरा, मां नहीं बन पाने की खबर जान करेगी ये काम

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में होगी नयी एंट्री, अभीरा से वारिस की मांग करेगी दादीसा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola