Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लीप के बाद कुछ ऐसी जिंदगी जी रहे हैं चारु और अभीर, शादी पर से उठा पर्दा

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :30 May 2025 3:07 PM
विज्ञापन
Abhir to fulfill Charu last wish

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Abhir to fulfill Charu last wish

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबसे लीप आया है, तब से धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. अब पता चल गया है कि लीप के बाद अभीर और चारु कहां रह रहे हैं. क्या उनकी शादी हो चुकी है. इन सब सीक्रेट से पर्दा उठ गया है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखता है. कहानी अभीरा (समृद्धि शुक्ला), अरमान (रोहित पुरोहित) और रूही (गर्विता साधवानी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई चुनौतियों का सामने करते हैं. हाल ही में शो में सात साल का लीप आया. जिसके बाद कहानी में काफी बदलाव हुआ. अरमान और अभीरा हमेशा के लिए अलग हो गए. वहीं अरमान अब आरजे साथी अंजाना के नाम से जाना जाता है और वे देर रात तक चलने वाले रेडियो शो की होस्टिंग करता है. उसके साथ ही पूकी रहती है. इधर अभीरा दादीसा और विद्या के साथ चॉल में रह रही है.

लीप के बाद कहां हैं चारु और अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने के बाद से दर्शक जानना चाहते हैं चारु और अभीर कहां है. क्या उन्होंने शादी कर ली या फिर अलग जिंदगी जी रहे हैं. दरअसल जल्द ही कृष के छोटे भाई को विदेश में पढ़ाई करते हुए दिखाया जाएगा. चारु और अभीर के बारे में भी बताया जाएगा कि वे विदेश में रह रहे हैं और अपनी जिंदगी जी रहे हैं. हालांकि अभी भी वह दोस्त हैं. उनकी शादी नहीं हुई है. इसके अलावा, अभीर और कियारा अब तलाकशुदा हैं और अलग-अलग रह रहे हैं.

कृष की मंगेतर बनकर आएगी ये एक्ट्रेस

कृष की सगाई कई मायनों में कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री चारुश्री सिंह कृष की मंगेतर तान्या की भूमिका निभाएंगी. सगाई के दौरान उनकी एंट्री काफी मजेदार होने वाली है. वह कृष के परिवार से मिलेंगी और अपने परिवार के कुछ सदस्यों के प्रति उनके दुर्व्यवहार को नोटिस करेंगी. हालांकि चारुश्री की ओर से अभी तक उनकी भूमिका के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह कृष की मंगेतर बनती हैं. नया किरदार कहानी में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के ‘बिग बॉस 19’ में हुई इस टीवी एक्टर की एंट्री? कंटेंट क्रिएटर का नाम भी तेज

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola