Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: रूही के बाद अब इस किरदार ने सीरियल को कहा अलविदा, कहा- अब नये प्रोजेक्ट्स की तलाश…

Updated:
विज्ञापन
Manthan Setia exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Manthan Setia exit from Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata today: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को गर्विता साधवानी ने अलविदा कह दिया है. गर्विता, रूही का किरदार निभाती थी और अब वह शो का हिस्सा नहीं है. अब शो को एक और किरदार ने छोड़ दिया है. आइए आपको उसका नाम बताते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist upcoming episode: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का लेटेस्ट ट्रैक फिलहाल मायरा और अभीरा पर फोकस्ड है. अभीरा को पता चल गया है कि मायरा ही उसकी बेटी है. अभीरा ये जानकर काफी भावुक हो जाती है कि मायरा ���सके साथ इतने दिनों से थी, लेकिन वह सच्चाई नहीं जानती थी. दूसरी तरफ शो में रूही का रोल निभाने वाली गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) अब सीरियल का हिस्सा नहीं है. उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है. अब शो को एक और किरदार ने अलविदा कह दिया है. उस शख्स का नाम आर्यन पोद्दार है.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को मंथन सेतिया ने कहा अलविदा

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata) में आर्यन पोद्दार, कियारा के भाई का किरदार निभाता था. आर्यन का रोल मंथन सेतिया प्ले कर रहे थे. लंबे समय से वह सीरियल में नजर नहीं आ रहे थे. इंडिया फोरम संग एक इंटरव्यू में मंथन ने कंफर्म कर दिया कि वह शो का पार्ट अब नहीं है. उन्होंने बताया कि कास्ट मेबर्स फैमिली की तरह है और इनसे बेस्ट कास्ट मेंबर्स मिल ही नहीं सकते थे. एक्टर ने कहा कि वह डीकेपी और राजन सर का ग्रेटफुल है, जिन्होंने उसे ये मौका दिया. मंथन ने कहा कि उसका ट्रैक ऑफिशियल खत्म हो गया है और वह अब नये प्रोजेक्ट्स तलाश कर रहे हैं.

कृष को तान्या देगी करारा जवाब

शो में दिखाया जा रहा है कि कृष और तान्या की शादी हो जाती है. हालांकि दोनों की शादी लव मैच से ज्यादा एक व्यावसायिक गठबंधन थी. कृष शादी की फोटोज में तान्या को पतली दिखानी की कोशिश करता है. हालांकि ये बात तान्या को पसंद नहीं आता. तान्या इस पर चुप नहीं रहती. वह कृष और पूरे परिवार के सामने इसपर बात करती है. उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है. कृष उसकी बातों का जवाब नहीं दे पाता और उसे शर्मिदगी महसूस होती है. पूरा परिवार तान्या का साथ देता है.

यह भी पढ़ें Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गर्विता साधवानी ने शो को कहा हमेशा के लिए अलविदा, रूही का किरदार हुआ खत्म, कहा- पिछले डेढ़ सालों में मैंने…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola