Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: तीज फंक्शन में अभीरा अचानक होगी बेहोश, परेशान होकर अरमान करेगा ये काम

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Aug 2024 11:33 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है हर दिन के साथ और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां तीज फंक्शन के दौरान अभीरा अचानक बेहोश हो जाती है और पोद्दार फैमिली उसके लिए परेशान हो जाता है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: समृद्धि शुक्ला, रोहित पुरोहित और रोमित राज का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा दे रहा है. मेकर्स आने वाले एपिसोड कई तरह के ट्विस्ट और टर्न जोड़ रहे हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है की लेटेस्ट कहानी पोद्दार फैमिली की ओर से मंगला गौरी मनाने के बारे में है. अरमान और अभीरा अपने प्यार का जश्न मनाते हैं, जबकि रोहित यह पता लगाने में जुटा है कि क्या सच में रूही उससे प्यार करती है.

बेहोश हो जाएगी अभीरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में, पोद्दार परिवार तीज फंक्शन का आयोजन करेगा और अभीरा इसमें भाग लेगी. वह अरमान को यह नहीं बताएगी कि उसने उसके लिए व्रत रखा है. ऐसे में जब वह डांस कर रही होगी, तो उसे चक्कर आ जाएगा और वह गिर जाएगी. अरमान उसकी ओर दौड़ेगा और डर जाएगा क्योंकि अभीरा को होश नहीं आएगा. खैर, यह अभीरा और अरमान के जीवन का सबसे बड़ा मोड़ है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के झूठे प्यार का पर्दाफाश करेगी अभीरा, रोहित-अरमान होंगे शॉक्ड

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस एक गलती की वजह से अभीरा से नाता तोड़ देगा अरमान, नहीं जान पाएगा प्रेग्नेंसी के बारे में

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: खतरे में है रूही की जान, क्या रोहित अपनी पत्नी को कर देगा माफ

अभीरा के लिए पूरा पोद्दार परिवार को होगा परेशान

कावेरी और विद्या अभीरा के लिए परेशान हो जाएंगी, क्योंकि वह बेहोश पड़ी है. अरमान समय बर्बाद नहीं करेगा और उसे अस्पताल ले जाएगा. रोहित (रोमित राज) और रूही अभीरा के लिए चिंतित हो जाएंगे और अरमान के साथ अस्पताल जाएंगे. दूसरी ओर, रूही का दिल बदल गया है और वह रोहित के साथ अपनी शादी को एक और मौका देना चाहती है. वह रोहित के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर करेंगी. क्या रूही रोहित के दिल में अपनी जगह बना पाएगी. क्या अरमान को रूही की बीमारी के बारे में पता चलेगा. आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित को तलाक देगी रूही, अरमान के खिलाफ ये शख्स दीदासा के मन में भरेगा नफरत

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola