Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा का होगा एक्सीडेंट, गीतांजलि बनाएगी मायरा को अपना मोहरा, इस शख्स के सामने आएगी सारी सच्चाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Aug 2025 8:57 AM
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि गीतांजलि, मायरा को अभीरा को एक कमरे में लॉक करने के लिए कहेगी. वह नहीं चाहती कि मायरा और अभीरा साथ में डांस करे. इस वजह से वह मायरा को फिर से अभीरा के खिलाफ भड़काएगी.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि गीतांजलि को अरमान और अभीरा फटकार लगाते हैं. दादू उसे समझाते हैं कि मायर, अभीरा की बेटी है. गीताांजलि को कुछ समझ नहीं आता और वह अभीरा को डांस प्रतियोगति के लिए चुनौती देती है. इस प्रतियोगति में विद्या, कृष और दादू जज बनते हैं. गीतांजलि को लगता है कि वह प्रतियोगिता जीत जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होता. वह अभीरा से हार जाती है और मायरा उसे अपना डांस पार्टनर बना लेती है.
अभीरा का होगा एक्सीडेंट
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि डांस प्रतियोगिता के दिन गीतांजलि, मायरा को भड़काएगी और उसे अभीरा को एक कमरे में लॉक करने के लिए कहेगी. मायरा ऐसा ही करेगी क्योंकि वह गीतांजलि को दुख नहीं पहुंचाना चाहती. हालांकि अभीरा को लगेगा कि मायरा किसी खतरे में है और वह अपने बॉलकनी से कूद जाएगी और नीचे गिर जाएगी. मायरा को बुरा लगेगा कि कि उसने अभीरा को लॉक कर दिया. अरमान, अभीरा को जख्मी देख अस्पताल ले जाएगा. गीतांजलि डांस वेन्यू पहुंचेगी और अरमान को कल करेगी. अरमान उसे अभीरा के बारे में बताएगा.
गीतांजलि की सच्चाई आएगी सामने
गीतांजलि, अभीरा के बारे में भी जानकर उसे डांस प्रतियोगिता में आने के लिए कहेगी. अरमान उसपर गुस्सा करेगा कि वह इस वक्त भी सिर्फ प्रतियोगिता के बारे में सोच रही है. तभी मायरा अनपे पिता को बताएगी कि उसने गीतांजलि के कहने पर मायरा को कमरे में लॉक किया था. अरमान ये जानकर शॉक्ड हो जाएगा. हालांकि इतना होने के बाद भी अभीरा डांस के लिए आएगी और अरमान भी उनके साथ डांस करेगा. इवेंट के दौरान अरमान और मायरा को एक बड़े घटना से अभीरा बचा लेगी.
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










