YRKKH: अभीरा ने अरमान को दिखाया आईना, रिश्ते में तीसरे की एंट्री पर मचा बवाल

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 6 May Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा और अरमान अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने की कोशिश करेंगे, लेकिन कपल काउंसलिंग को लेकर दोनों के बीच बड़ा विवाद हो जाएगा. दूसरी तरफ विद्या और काजल की लड़ाई भी परिवार में नया बवाल खड़ा करेगी.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के चर्चित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों रिश्तों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अभीरा और अरमान के बीच दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. फैंस लंबे समय से दोनों को फिर से एक साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हर बार कोई नया विवाद उनके रिश्ते को मुश्किल में डाल देता है. आने वाले एपिसोड में भी कहानी में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं.

अभीरा और अरमान ने रिश्ते को दिया एक और मौका

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बच्चों के समझाने के बाद अभीरा और अरमान एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे. अभीरा अरमान से कहेगी कि वह अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहती है. इसी दौरान वह अपना दर्द भी बयां करेगी. अभीरा बताएगी कि बीते सालों में वह कई बार टूट चुकी है और अब दोबारा धोखा सहन नहीं कर पाएगी. दूसरी तरफ अरमान भी अपने दिल की बात उसके सामने रखेगा.

अरमान को पसंद नहीं आएगी कपल काउंसलिंग की बात

कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब अभीरा, अरमान को कपल काउंसलिंग के लिए मनाने की कोशिश करेगी. अभीरा का मानना होगा कि रिश्ते को बचाने के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद जरूरी है. हालांकि अरमान इस बात पर बुरी तरह भड़क जाएगा. वह साफ कह देगा कि वह अपने रिश्ते के बीच किसी तीसरे इंसान को नहीं आने देना चाहता.

विद्या का नाम लेकर अभीरा करेगी तीखा सवाल

अरमान के रवैये से नाराज अभीरा उसे पुरानी बातें याद दिलाएगी. वह कहेगी कि पहले भी उनके रिश्ते में दूसरे लोगों की वजह से गलतफहमियां पैदा हुई थीं. अभीरा सीधे तौर पर विद्या का नाम लेते हुए अरमान को उसकी गलतियों का एहसास करवाएगी. अभीरा की बातें सुनकर अरमान कुछ देर के लिए शांत हो जाएगा.

बेटियां करेंगी अभीरा को तैयार

इधर मायरा और घर की बेटियों को जब पता चलेगा कि अभीरा और अरमान अपने रिश्ते को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाएगी. दोनों मिलकर अभीरा को खास अंदाज में तैयार करेंगी. परिवार में लंबे समय बाद खुशियों का माहौल देखने को मिलेगा.

विद्या और काजल के बीच बढ़ेगा विवाद

घर में एक और बड़ा ड्रामा भी देखने को मिलेगा. काजल, विद्या को परिवार से माफी मांगने की सलाह देगी. हालांकि विद्या इस बात को मानने से इनकार कर देगी और काजल को भी खरी-खोटी सुनाएगी. ऐसे में आने वाले एपिसोड में परिवार के रिश्तों में और तनाव बढ़ता नजर आएगा.

यह भी पढ़ें: अर्चना पूरन सिंह के घर गूंजी खुशियां, ‘छोटी बहुरानी’ के स्वागत का वीडियो वायरल

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola