Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा-अरमान की बेटी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, जन्म के बाद नहीं आई सांस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रूही और अरमान को बेटी होती है. सभी खुशी से एक्साइटेड हो जाते हैं. पोद्दार हाउस के लोग भी लक्ष्मी होने का जश्न मनाते हैं, लेकिन तभी डॉक्टर एक चौंकाने वाला खुलासा करते हैं, जिसमें कहते हैं कि बेबी सांस नहीं ले रहा है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया है कि कैसे रूही को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने अरमान से दूर जाने का फैसला किया. उसे लगा कि वह अपनी ही बहन की शादी तोड़ रही है. वह खुशी-खुशी अभीरा और अरमान का साथ देने लगी और उनके बच्चे की देखभाल करने लगी. अरमान बच्चे को लेकर पजेसिव होने लगा था. उसे लगा कि उसके अलावा कोई भी बच्चे की देखभाल करने में सक्षम नहीं है.
आरोही की मौत का सच आया सामने
यहां तक कि उसने अभीरा को एक गैरजिम्मेदार मां कह दिया. उन्होंने रूही के डॉक्टर को बदल दिया और यहां तक कि वह क्या करती है, इस पर भी दखल देने लगा. अरमान का यह व्यवहार अभीरा और रूही के लिए एक टॉर्चर बन गया. इसलिए बेबी शॉवर के बाद, रूही ने अभीरा से अनुरोध किया कि वह उसे गोयनका हाउस जाने दे, लेकिन अरमान नहीं माना. बाद में रूही पोद्दार हाउस से भाग गई और गोयनका के साथ रहने लगी. यहां अभीरा, अरमान और रूही को पता चला कि आरोही की मौत के पीछ अक्षरा नहीं बल्कि उसकी खुद की बेटी है.
अभीरा और अरमान की बेटी जन्म लेते ही मर गई
राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि डॉक्टर अभीरा को बताएंगे कि उसे रूही और बच्चे में से किसी एक को चुनना होगा. अरमान टूट जाएगा और इस स्थिति के लिए खुद को दोषी मानेगा. वह खुद को गैरजिम्मेदार कहेगा. रूही अभीरा को लेबर रूम में बुलाएगी और दोनों मिलकर एक-दूसरे का साथ देंगे. आखिरकार रूही एक बच्ची को जन्म देगी. अभीरा और अरमान खुशखबरी सुनाएंगे. हालांकि, डॉक्टर जल्द ही बच्चे को एनआईसीयू में ले जाएंगे, जहां डॉक्टर घोषणा करेंगे कि बच्चा सांस नहीं ले रहा है. क्या एक बार फिर अभीरा अपने बच्चे को खो देगी. या फिर आने वाले एपिसोड में बड़ा चमत्कार होने वाला है.
यह भी पढ़ें- BSNL का मदर्स डे गिफ्ट, इन तीन प्लान्स के घटा दिए दाम, ऑफर बस इस दिन तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










