BSNL का मदर्स डे गिफ्ट, इन तीन प्लान्स के घटा दिए दाम, ऑफर बस इस दिन तक

BSNL Mothers Day Offer
BSNL Mothers Day Offer: सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को मदर्स डे का तोहफा दे दिया है. कंपनी अपने तीन प्लान्स पर 5% तक का डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा दो प्लान्स की वैलिडिटी को भी बढ़ा दिया है. जानिए आप बीएसएनएल के इस ऑफर का कैसे और कब तक उठा सकते हैं फायदा.
BSNL Mother’s Day Offer: मदर्स डे हर मां के लिए खास होता है. ऐसे में इस बार मदर्स डे 11 मई को मनाया जाएगा. मदर्स डे के मौके पर कई जगहों पर ऑफर्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. ऐसे में इस मदर्स डे सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL भी अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है. जिसमें प्रीपेड यूजर्स को कंपनी के कुछ खास प्लान्स में डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी कि रिचार्ज की कीमत से कम में प्लान यूजर्स को मिल जाएगा. साथ ही दो प्लान्स में एक्स्ट्रा वैलिडिटी. इस ऑफर को लेकर कंपनी ने कहा है कि जो यूजर अपनी मां के नंबर को रिचार्ज कराएंगे, उन्हें दो प्लान्स में एक्स्ट्रा वैलिडिटी और तीन प्लान्स में डिस्काउंट दिया जाएगा. तो चलिए जानते हैं कौन-कौन से प्लान में BSNL क्या ऑफर दे रहा है.
यह भी पढ़ें: BSNL का मदर्स डे पर तोहफा, बढ़ा दी इन दो प्लान्स की वैलिडिटी, जल्दी करिए ऑफर बस 14 मई तक
इन प्लान्स में मिल रहा ऑफर
BSNL इस मदर्स डे को खास बनाने के लिए अपने तीन प्लान्स पर यूजर्स को 5% तक का डिस्काउंट दे रहा है. जिसमें 599 रुपये , 997 रुपये और 2399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं. साथ ही इस ऑफर का फायदा सभी टेलिकॉम सर्कल के यूजर्स उठा सकते हैं. ऐसे में यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा. इसके अलावा दो प्लान्स 1499 रुपये और 1999 रुपये वाले प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी कंपनी की तरफ से दी जा रही है.
कब तक मिलेगा BSNL ऑफर
BSNL के इस ऑफर का फायदा उठाने की लास्ट डेट 14 मई है. 14 मई तक रिचार्ज करने पर यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डिस्काउंट ऑफर का फायदा होगा. यूजर्स को इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा या फिर सेल्फ केयर ऐप से रिचार्ज करना होगा.
इन 3 रिचार्ज प्लान की कीमत पर डिस्काउंट
कंपनी ने 14 मई तक के लिए 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 569 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 3GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. दूसरा कंपनी ने 997 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 947 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 160 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे. तीसरा कंपनी ने 2399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की कीमत को कम कर 2279 रुपये कर दिया है. इस प्लान में यूजर्स को 395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 2GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे.
इन प्लान्स की बढ़ गई वैलिडिटी
अगर 14 मई तक BSNL यूजर्स 1499 रुपये वाला प्लान लेते हैं तो उन्हें इस प्लान में 336 दिनों की जगह 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी. इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ सिर्फ 24GB डेटा और रोजाना के 100SMS मिलेंगे. इसके अलावा 1999 रुपये वाला प्लान लेने पर 365 की जगह यूजर्स को 380 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 600GB डेटा और रोजाना के 100 फ्री SMS मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: डेली के 10 रुपये खर्च पर मिलेगा हर रोज 3GB डेटा का फायदा, मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी
यह भी पढ़ें: इस मदर्स डे अपनी स्मार्ट मॉम को दें स्मार्टवॉच का तोहफा, कीमत बस 2000 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










