डेली के 10 रुपये खर्च पर मिलेगा हर रोज 3GB डेटा का फायदा, मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :06 May 2025 6:48 PM
विज्ञापन
BSNL

BSNL Recharge Plans

BSNL Cheapest Recharge Plan: अगर आप BSNL यूजर हैं और सस्ते में मंथली रिचार्ज प्लान चाहते हैं तो फिर आपके लिए BSNL का ये प्लान सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा. BSNL का ये प्लान JIO-Airtel से 150 रुपये सस्ता है. इसमें कई सारे बेनेफिट्स भी आपको मिलेंगे.

विज्ञापन

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी JIO-Airtel को टक्कर देने के लिए नए-नए प्लान लॉन्च करते रहती है. ऐसे में एक बार फिर BSNL ने एक और सस्ता रिचार्ज प्लान (BSNL Cheapest Recharge Plan) लॉन्च कर दिया है. BSNL का ये प्लान मंथली रिचार्ज प्लान है. जिसमें यूजर्स को 28 दिन के लिए नहीं बलिकी 30 दिनों कि वैलिडिटी मिलेगी. सस्ते में यूजर्स को महीने भर के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेटा का भी फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा

BSNL का 30 दिनों वाला प्लान

BSNL अपने यूजर्स को 28 दिनों कि नहीं बल्कि 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इस प्लान की कीमत BSNL ने सिर्फ 299 रुपये रखी है. जिसमें यूजर्स को 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोजाना 3GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS मिलेंगे. डेली खर्च के हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को लगभग 10 रुपये रोजाना खर्च होंगे. जिसमें उन्हें डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा.

JIO-Airtel का 449 रुपये का मंथली प्लान

वहीं, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी JIO-Airtel कि बात करें तो दोनों कंपनियां 449 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है. दोनों कंपनियों के प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग कि सुविधा के साथ-साथ रोजाना 3GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS मिलेंगे. ऐसे में देखा जाए तो BSNL का 299 रुपये वाला प्लान प्लान प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों से 150 रुपये सस्ता भी है. साथ ही BSNL JIO-Airtel से दो दिन ज्यादा की वैलिडिटी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन

यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola