BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब 7 रुपये के डेली खर्च पर मिलेगा 1.5 GB डेटा का फायदा

BSNL Monsoon Dhamaka Offer
BSNL New Cheapest Monthly Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने सस्ते रिचार्ज प्लांस के लिए मशहूर है. ऐसे में एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स के लिए BSNL ने एक नया सस्ता मंथली प्लान लॉन्च कर दिया है. जिसमें कई सारे बेनेफिट्स यूजर्स को मिलेंगे.
अगर आप BSNL यूजर हैं तो फिर आपके लिए एक खुशखबरी है. BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सस्ता मंथली रिचार्ज प्लान (BSNL New Cheapest Monthly Plan) लॉन्च किया है. इस नए रिचार्ज प्लान में यूजर्स को न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी बल्कि रोजाना डेटा की सुविधा भी मिलेगी. वहीं , यूजर्स इन सुविधाओं का फायदा 200 रुपये से भी कम में उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस नये प्लान के बारे में.
यह भी पढ़ें: सिर्फ कॉलिंग के लिए चाहिए सस्ता प्लान? तो फिर JIO, Airtel, BSNL और VI के ये प्लान्स रहेंगे बेस्ट ऑप्शन
BSNL का 187 रुपये का प्लान
BSNL ने 200 रुपये से भी कम सिर्फ 187 रुपये में एक नया किफायती मंथली रिचार्ज प्लान का तोहफा अपने यूजर्स को दिया है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन के लिए होगी. 28 दिनों के लिए यूजर्स को इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा और डेली के 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को BiTV का फ्री एक्सेस भी मिलेगा. यानी की यूजर्स 400 से ज्यादा फ्री Live TV Channels और OTT के फ्री सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं. BSNL रोजाना के 7 रुपये क खर्च पर यूजर्स को बेहतरीन सुविधाएं दे रहा है.
महंगे हैं प्राइवेट कंपनियों के मंथली रिचार्ज
अन्य प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले BSNL अपने यूजर्स को सस्ते में बेहतर रिचार्ज प्लांस का ऑप्शन देता है. JIO, Airtel और VI कि बात करें तो इन टेलिकॉम कंपनियों का मंथली रिचार्ज प्लांस 299 रुपये में आता है. जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों के लिए होती है. इस मंथली प्लान में Airtel यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ रोजाना बस 1 GB डेटा की ही सुविधा दी जाती है. वहीं, VI और JIO के 299 रुपये के प्लान में ही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5 GB डेटा की सुविधा दी जाती है.
यह भी पढ़ें: बार-बार 4G में शिफ्ट हो जा रहा है 5G नेटवर्क? ये सेटिंग कर लें ऑन, नहीं होगी दिक्कत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










