Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अभीर, लीप के बाद अरमान करेगा दूसरी शादी?
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2025 9:43 AM
Abhir entry in Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विद्या अपना गुनाह कबूल कर लेती है. वह बताती है कि उसने ही अभीर का एक्सीडेंट किया है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा के बीच केस को लेकर तीखी बहस होती है. संजय केस को अपने हाथ में ले लेता है और अभीरा और अरमान इस बात पर उलझ जाते हैं. दादी सा दोनों को शांत कराती है. मनीष, अभीरा को सलाह देता है कि उसे पोद्दार परिवार से किसी सपोर्ट की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. टीवी पर सबकुछ अभीर देखता है और काफी इमोशनल हो जाता है.
अपनी जान लेने की कोशिश करेगा अभीर
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर बहुत सारी नींद की गोलियां खा लेता है और अपनी जान लेने की कोशिश करता है. अभीरा जब घर पहुंचती है तो देखती है अभीर फ्लोर पर पड़ा हुआ है. वह तुरंत डॉक्टर को फोन करती है. अगले दिन कोर्ट में एक मनोचिकित्सक को गवाही के लिए बुलाया जाता है. मनोचिकित्सक के अनुसार, अभीर को कोई भी मेंटल प्रॉब्लम नहीं है. दूसरी तरफ कियारा को गवाही के लिए बुलाया जाता है. कियारा बताती है कि अभीर को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है.
लीप के बाद सीरियल में होगी नयी लड़की की एंट्री?
अभीरा एक सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में पेश करती है, जिसमें साफ पता चलता है कि विद्या ने ही अभीर को कार से टक्कर मारी है. जिसके बाद विद्या को गवाही के लिए बुलाया जाता है और वह अपना गुनाह कबूल कर लेती है. वह कबूल करती है कि सीसीटीवी फुटेज सही है. उसे 10 साल की सजा सुनाई जाती है. वहीं, ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने वाला है. लीप के बाद कहानी थोड़ी बदल जाएगी. अभीरा और अरमान अलग हो जाएंगे और एक-दूसरे के बिना जिंदगी बिताएंगे. परिवार अरमान की शादी दूसरी लड़की से कराने की कोशिश करेगा. शो में नयी लड़की की एंट्री हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










