ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा को गोयनका हाउस छोड़ने के लिए कहेगा अभीर, रूही बनेगी अपने परिवार का सपोर्ट सिस्टम

Updated at : 06 Jan 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर के सामने विद्या की सच्चाई आ जाती है. वह जान जाता है कि विद्या ने ही उसका एक्सीडेंट किया है. अभीरा उसे समझाती है, लेकिन वह नहीं सुनता.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर कहता है कि उसका जिसने ये हाल किया है, वह उसके बारे में पता करके रहेगा. अभीर उसे बताती है कि उसके एक्सीडेंट के पीछे विद्या का हाथ था. अभीर ये सुनकर हैरान हो जाता है. अभीर कहता है कि विद्या ने ये जानबूझकर किया है. अभीर कहता है कि विद्या ने उसे थप्पड़ भी मारा था और वह इससे भी संतुष्ट नहीं हुई कि उसने कार से उसका एक्सीडेंट कर दिया.

अभीरा को गोयनका हाउस छोड़ने के लिए कहेगा अभीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा उसे शांत कराने की कोशिश करती है, लेकिन वह बहुत ज्यादा गुस्सा होता है. अभीरा उससे कहती है कि विद्या ने ये जानबूझकर नहीं किया. अभीर उसपर इल्जाम लगाता है कि वह अपनी सास का साइड ले रही है. वह अभीरा से कहता है कि उसे गोयनका हाउस छोड़कर पोद्दार हाउस चले जाना चाहिए. अभीरा उसकी बातें सुनकर दुखी हो जाती है. अभीर उससे कहता है कि उनके अपने हमेशा उसे तकलीफ पहुंचाते हैं.

रूही बताएगी अभीरा को ये बात

विद्या अरमान से कबूल करती है कि वह सच्चाई उसे पहले बताना चाहती थी. हालांकि जब उसने अरमान और अभीरा को साथ देखा तो वह ये सच्चाई दोनों को नहीं बता पाई. उसे लगा कि ये सच्चाई सामने आने से दोनों का रिश्ता टूट जाएगा. अरमान से विद्या पूछती है कि क्या उसे भी लगता है कि उसने ये सब जानबूझकर किया. इसपर अरमान अपनी मां को गले लगा लेता है और कहता है कि वह उसपर भरोसा करता है. विद्या उससे पूछती है कि क्या वह ये बात अभीरा को समझाएगा. दूसरी तरफ रूही अपने परिवार का साथ देने के लिए पोद्दार हाउस छोड़ देगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा को रूही बताती है कि पोद्दार परिवार विद्या को बचाने के लिए कोर्ट में झूठे सबूते पेश करेगा. वह अभीरा से केस जीतने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola