Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा से नहीं इससे प्यार करता है अभीर, परिवार वाले नाम जानकर हुए हैरान

after charu Surekha quits Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai:ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर पूरे परिवार के सामने अपने प्यार का इजहार करता है. हालांकि वह जिससे प्यार करता है, उसका नाम जानकर पोद्दार परिवार हैरान हो जाते हैं. अभीर कहता है वह चारु से शादी करना चाहता है.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीर पूरे परिवार के सामने स्वीकार करता है कि वह चारु से सिर्फ प्यार करता है. हालांकि सबको पहले लगता है कि अभीर को कियारा से प्यार है. अभीर सबसे कहता है कि उसका दिल सिर्फ चारु के लिए धड़कता है और उससे शादी करना चाहता है. संजय, अभीर से पूछता है कि उसने सबको मूर्ख बनाया है क्योंकि उसे लगता था कि कियारा से अभीर को प्यार है.अभीर उनकी बातों को सुनता है और कहता है कि कियारा उसकी बहन के जैसी है.
अभीर करेगा अपने प्यार का चारु से इजहार
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि मनोज कहता है कि वह कियारा से फ्लर्ट करता था और अब चारु से अपने प्यार का इजहार कर रहा. अभीर उनसे स्पष्ट करता है कि उने कभी भी कियारा से फ्लर्ट नहीं किया है. उसे पता नहीं था कि वह चारु से नहीं कियारा से फोन पर चैट कर रहा था. वह सबको अपना फोन भी दिखाता है जिसमें कियारा का नंबर चारु के नाम से सेव था. अभीर कहता है कि उसे आज इस सच्चाई के बारे में पता चला. वह पूरे परिवार से इस कंफ्यूजन के लिए सॉरी कहता है और चारु के लिए एक बार फिर से अपने प्यार का इजहार करता है. परिवार वाले उसका यकीन नहीं करते.
अभीरा उठाएगी बड़ा कदम
दोनों परिवार के बीच टेंशन देखकर अभीरा सबको शांत कराने की कोशिश करती है. वह दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती है. अभीर क्लियर करता है कि उसने कभी भी अपनी भावनाओं को लेकर किसी से झूठ नहीं बोला और ना ही किसी को गुमराह किया है. अभीर उनके बीच हुई गलतफहमी को लेकर माफी मांगता है. अभीर के परिवार अब सोचने लगते हैं कि अब चारु, कियारा और अभीर का क्या होगा.
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अपने पैरों पर कभी खड़ा नहीं हो पाएगा अभीर, विद्या की एक गलती से होगी उसकी ऐसी हाल
यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










