Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: विद्या पर बड़ा इल्जाम लगाएगी अभीरा, अरमान की मां को करेगी जलील

Updated:
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा की अभीर को पूरा परिवार अस्पताल लेकर जाता है. डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि उसकी हालत काफी खराब है. दूसरी तरफ अरमान से अभीरा अपने दिल की बात कहना चाहती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा की अभीर के कॉन्सर्ट में अरमान और अभीरा एक-दूसरे को खोजते हैं, लेकिन वह असफल होते है. सेरा, अभीर को फोन करती है, लेकिन उसका फोन नहीं लगता. अभीरा और अरमान मिलने ही वाले होते हैं, तभी अरमान की नजर विद्या पर पड़ती है. अभीरा सोचती है वह अरमान को कुछ स्पेशल बताने वाली है. हालांकि कॉन्सर्ट के दौरान कुछ चौंकाने वाला होता है. अभीर स्टेज पर गिर जाता है. विद्या ये देखकर डर जाती है.

अभीर होगा अस्पताल में एडमिट

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीर को ऐसी हालत में देखकर अभीरा, मनीष और पूरा गोयनका परिवार परेशान हो जाता है. रूही, अभीर को जगाने की कोशिश करते हैं. सब उसे अस्पताल लेकर जाते हैं. एम्बुलेंस में अभीर के साथ अभीरा भी जाती है. अरमान, मनीष से कहता है कि अभीर को कुछ नहीं होगा और वह ठीक हो जाएगा. जब मनीषा अभिरा के एक्सीडेंट के बारे में सुनती है, तो वह बहुत हैरान हो जाती है. कियारा उससे कहती है कि दादी सा ने उसे अस्पताल जाने नहीं दिया. मनीषा उसे अभीर के बारे में बात नहीं करने के लिए कहती है.

विद्या पर लगाएगा अभीरा बड़ा इल्जाम

सीरियल में दिखाया जाएगा कि विद्या फैसला करती है कि उसे गोयनका को सच बताना चाहिए कि क्या हुआ. डॉक्टर परिवार को बताते हैं कि उसकी हालत काफी खराब है. हॉस्पिटल में दादी सा मनीष को समझाती है कि उसे भगवान पर भरोसा करना चाहिए और वह अभीर को ठीक कर देंगे. मनीष कहता है कि भगवान पर विश्वास करना मुश्किल लगता है. वह उसे अभीर के लिए प्रार्थना करने के लिए कहता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अगले एपिसोड में अभीरा, अरमान से कहेगी कि विद्या ने अभीरा की जिंदगी बर्बाद कर दी. अरमान ये सुनकर हैरान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस का ये शख्स करेगा अभीर का एक्सीडेंट, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा अभीरा का भाई

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की जिंदगी में फिर से इस तरह एंट्री लेगा अरमान, कॉलेज में होगा आमना-सामना

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola