Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 September: इस शख्स को घर से बाहर करने का फैसला लेगी मनीषा, अभीरा को अभी भी अंशुमन का कातिल समझेगी तान्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है का 13 सितंबर का एपिसोड, फोटो- ट्विटर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 September 2025 Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा की हालत काफी खराब होती है और वह जेल से आने के बाद से सदमे में है. पूरे परिवार को उसकी काफी फ्रिक है. इस बीच एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 13 September 2025 Written Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा जब से जेल से बाहर आई है तब से ही सदमे में है. उसे लगता है कि वह अभी भी जेल में ही है. अरमान से डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें अभीरा को प्यार और स्नेह देने की जरूरत है. मायरा, अरमान से पूछती है कि क्या डॉक्टर ने अभीरा के लिए कोई दवाई लिखी है या नहीं. इसपर अरमान उसे प्यार से समझाता है कि अभीरा को वह थोड़ा वक्त दे.
अभीरा को अभी भी अंशुमन का कातिल समझेगी तान्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा को पोद्दार हाउस में देखकर तान्या बहुत गुस्सा हो जाती है. वह परिवार वालों से कहती है कि अभीरा की वजह से ही उसके भाई अंशुमन की जान गई है. मनीषा, तान्या से कहती है कि उसे अब भी यकीन नहीं है कि अंशुमन की मौत की जिम्मेदार वह नहीं है. तान्या कहती है कि अभीरा ने अंशुमन का दिल तोड़ा था और इस वजह से वह कैफे गया और वहां उसकी मौत हो गई. कावेरी और अरमान उसे चुप रहने के लिए कहते है. अरमान, कृष से तान्या को वहां से ले जाने के लिए कहता है.
कियारा को बाहर भेजने का फैसला लेगी मनीषा
अभीरा खाना नहीं खाती और अरमान पूरी कोशिश करता है कि वह उसे खाना खिला पाए. मायरा और अरमान मिलकर उसे खाना खिलाते है और पोद्दार परिवार राहत की सांस लेते हैं. गीतांजलि, मायरा, अरमान और अभीरा को साथ देखकर जलती है और उसे बहुत बुरा लगता है. संजय, कावेरी को अभीरा से बात करने के लिए कहती है. कावेरी कहती है वह उसका सामना नहीं कर पाएगी. दूसरी तरफ कियारा सबको खाना खाने के लिए कहती है. मनीषा उसपर भड़क जाती है और कहती है वह सबसे छुपकर ड्रग्स लेती है और ऐसे में उसे फैमिली वालों की बनावट चिंता नहीं करनी चाहिए. मनीषा, कियारा को पोद्दार परिवार से बाहर भेजने का फैसला लेती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










