Year Ender: ये एक्ट्रेसेस बनी साल 2022 में खूबसूरत दुल्हन,तीसरे नंबर की ब्राइड को देख थम जाएगी आपकी नजरें

Updated:
विज्ञापन
Year Ender: ये एक्ट्रेसेस बनी साल 2022 में खूबसूरत दुल्हन,तीसरे नंबर की ब्राइड को देख थम जाएगी आपकी नजरें

Year Ender 2022: साल 2022 में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शादी की. इसमें आलिया भट्ट, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, हंसिका मोटवानी का नाम शामिल है. इन एक्ट्रेसेस ने दुल्हन लुक में फैंस को दिल जीत लिया. चलिए आपको दिखाते है 2022 की स्टाइलिश ब्राइड को.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग इस साल शादी की. दोनों ने पहले गोवा में मलयाली परंपरा से शादी की. उसके बाद कपल ने बंगाली परंपराओं से सात फेरे लिए. मलयाली और बंगाली दोनों लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लगी थी.

undefined

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने निर्देशक विग्नेश शिवन संग इसी साल शादी कर ली. शादी में नयनतारा रेड खूबसूरत साड़ी में नजर आई थी. दुल्हन के जोड़े में वो बेहद हसीन लगी थी.

undefined

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार इस साल एक्ट्रेस एक्ट्रेस दुल्हन बन गई. सब्यसाची लेबल की आयवरी गोल्ड साड़ी में आलिया बला की खूबसूरत लगी थी. उनका स्टाअलिश अंदाज हर किसी को पसन्द आया था.

undefined

सेलेब्स में साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी साल की आखिरी शादी थी. हंसिका ने सोहेल कथूरिया संग सात फेरे लिए. रेड लहंगे में वो किसी अप्सरा सी कम नहीं लगी थी.

undefined

करिश्मा तन्ना मॉर्डन ब्राइडल लुक में काफी स्टनिंग लगी थी. करिश्मा ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण से शादी की थी. लाइट कलर के दुल्हन लिबास में नागिन एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola