यामी गौतम बनी मां, दिया प्यारे से बेटे को जन्म, संस्कृत में रखा ये खास नाम

Yami Gautam Aditya Dhar blessed with A Baby
Yami Gautam Blessed With A Baby Boy: यामी गौतम और आदित्य धर फाइनली माता-पिता बन गए हैं. जी हां एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. कपल ने अपने नन्हे-मुन्नें के अनोखे नाम का भी खुलासा किया. फैंस यामी को मां बनने पर बधाई दे रहे हैं.
Yami Gautam Blessed With A Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर के घर नया मेहमान आया है. जी हां ये कपल एक बेबी बॉय के माता-पिता बन चुके हैं. स्टार्स ने बेटे के आने की खुशी फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया और उन्होंने ये भी बताया कि बच्चे का नाम क्या रखा है. शेयर किए गए पोस्ट में हमें श्रीकृष्ण जी देखने को मिल रहे हैं, जिसने एक छोटे बच्चे को गोद में उठाया हुआ है. दरअसल यामी के बेटे का जन्म आज नहीं बल्कि 10 मई यानी अक्षय तृतीया को हुआ था.
यामी गौतम ने बेबी बॉय को दिया जन्म
फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, “हम अपने प्यारे बेटे वेदाविद के आने की अनाउंसमेंट करते हुए रोमांचित हैं, जिन्होंने अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर अपने जन्म से हमें गौरवान्वित किया… कृपया उन्हें अपना आशीर्वाद और प्यार प्रदान करें. हार्दिक शुभकामनाएं यामी और आदित्य. हम माता-पिता बनने की इस खूबसूरत यात्रा पर निकल पड़े हैं, हम उत्सुकता से अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उसकी ओर से हासिल किए गए हर मील के पत्थर के साथ, हम आशा और विश्वास से भरे हुए हैं कि वह हमारे पूरे परिवार के लिए भी गौरव का प्रतीक बनेगा.”
Also Read- Yami Gautam Pregnant: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, जानें कब होगी डिलीवरी?
Also Read- मैंने कभी अपने काम और ऑडियंस को फॉर ग्रांटेड नहीं लिया है: यामी गौतम
फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने दी बधाई
यामी गौतम के मां बनने की खबर जैसे ही फैंस को पता चली सभी ने बधाई देना शुरू कर दिया. जल्द ही पिता बनने वाले रणवीर सिंह ने कमेंट किया, “बहुत बहुत बहुत सारा प्यार! भगवान भला करें.” यामी के विक्की डोनर के सह-कलाकार आयुष्मान खुराना ने लिखा, “हार्दिक बधाई.” मृणाल ठाकुर, राशि खन्ना ने दिल वाले इमोजी के साथ “बधाई हो” कमेंट किया. एक फैन ने लिखा, ”यामी मां बन गई है… आपको बधाई जल्द ही अपने बेटे की फोटोज हमारे साथ शेयर करें.”
वेदाविद का क्या है मतलब?
इस अनोखे नाम ने बहुत लोगों का ध्यान खींचा. वेदाविद् का अर्थ है वह व्यक्ति जो वेदों में पारंगत हो. आदित्य धर और यामी गौतम नए माता-पिता बनने से बहुत खुश हैं. बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर ने जून 2021 में शादी की और अपनी शादी के 3 साल बाद, जोड़े ने अब अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. यामी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान आर्टिकल 370 की शूटिंग कर रही थीं और ऐसा लगता है कि इस अनोखे नाम को रखने के पीछे का कारण यह है कि उन्हें लगता है कि उनका बेटा वास्तव में महाभारत के अभिमन्यु की तरह है, जिसने अपनी मां के गर्भ से ज्ञान प्राप्त किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










