Yami Gautam Pregnant: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, जानें कब होगी डिलीवरी?

Yami Gautam Pregnant: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम धर के फैंस के लिए गुडन्यूज है. यामी मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी. अब दोनों माता-पिता बनने वाले है.
यामी गौतम धर और आदित्य धर के घर जल्द ही एक बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. यामी मां बनने वाली है. ये खबर जानकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.

यामी गौतम धर और उनके पति और फिल्म निर्माता आदित्य धर माता-पिता बनने वाले है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस पांच महीने की प्रेग्नेंट है.
एक सूत्र ने बताया, ”जब से यामी को अपनी गर्भावस्था के बारे में पता चला है तब से वह बेहद खुश हैं. उनकी डिलीवरी मई में होगी. परिवार ने अबतक सबकुछ छिपाकर रखा था.”

सूत्र ने बताया कि, “यामी और धर जल्द ही इसकी घोषणा करने जा रहे हैं, क्योंकि वह अब अपनी अगली थ्रिलर का भी प्रमोशन करेंगी. इसमें एक्ट्रेस लीड रोल में है और आदित्य उसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.”

सूत्र ने ये भी कहा कि, दोनों इस खुशखबरी को जल्द ही दुनिया के सामने लाएंगे. बता दें कि हाल ही में दोनों की एक इवेंट में दिखे थे, जिसमें यामी अपने दुपट्टे से पेट छिपा रही थी. जिसके बाद कयास लगने लगे कि वो प्रेग्नेंट है.

यामी गौतम धर और फिल्म निर्माता आदित्य धर ने एक -दूसरे को करीब दो साल से ज्यादा समय तक डेट किया. साल 2021 में 4 जून को कपल ने शादी कर ली. दुल्हन के लिबास में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लगी थी.

यामी और आदित्य की दोस्ती ‘उरी’ के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी. फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों दोस्त बने और कुछ ही दिनों में उन्हें प्यार हो गया.” बता दें कि ‘उरी’ में विक्की कौशल और यामी थे. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

यामी गौतम अभिनीत ‘आर्टिकल 370’, 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस लगी हुई है. आदित्य सुहास जंभाले द्वारा निर्देशित इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है.

यामी गौतम आखिरी बार ओएमजी 2 में नजर आई थीं. फिल्म में वो एक वकील के किरदार में नजर आई थी. इसमें अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में दिखे थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने ‘चांद के पार चलो’ जैसे टीवी शो में काम किया था. उन्होंने आगे ‘ये प्यार ना होगा कम’, ‘किचन चैंपियन’ सीजन 1 आदि जैसे शो किए.
Also Read: Yami Gautam Birthday: इस एक चीज के बिना विदेश यात्रा नहीं करती यामी गौतम, जानिए क्या है वो खास चीजप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










