Yami Gautam Birthday: इस एक चीज के बिना विदेश यात्रा नहीं करती यामी गौतम, जानिए क्या है वो खास चीज

Updated:
विज्ञापन
Yami Gautam Birthday: इस एक चीज के बिना विदेश यात्रा नहीं करती यामी गौतम, जानिए क्या है वो खास चीज

Happy Birthday Yami Gautam: यामी गौतम हिन्दी के अलावा एक्ट्रेस ने कन्नड़, तेलुगु, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने काबिल, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, बाला जैसी मूवीज में एक्टिंग की है.

विज्ञापन

Happy Birthday Yami Gautam: यामी गौतम आज अपना जन्मदिन मना रही है. यामी पिछली बार फिल्म ‘ए थर्सडे’ में नजर आई थी, जिसमें उनका किरदार काफी दमदार था. एक्ट्रेस ने 2012 में विक्की डोनर के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक मूवी दी. एक्ट्रेस के बारे में आप कई बातें जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते है जब भी वो विदेश जाती है तो ये एक चीज ले जाना नहीं भूलती.

इन फिल्मों में यामी ने किया है काम

यामी गौतम कानून की पढ़ाई कर रही थी, लेकिन एक्ट्रेस बनने के सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने अपना कॉलेज छोड़ दिया. जिसके बाद उन्हें एक फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ मिली, जिसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था. हिन्दी के अलावा एक्ट्रेस ने कन्नड़, तेलुगु, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने काबिल, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, बाला, भूत पुलिस, सनम रे और टोटल सियापा जैसी मूवीज में काम किया है.

चाय की शौकीन है यामी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम चाय की शौकीन है. एक्ट्रेस को कड़क हिंदुस्तानी चाय काफी पसन्द है. वो इसके बिना नहीं रह सकती है. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब भी वो विदेश यात्रा करती है तो वह एक छोटी सी चाय की किट भी साथ ले जाती है.

यामी गौतम की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो यामी गौतम फिल्म ‘ए थर्सडे’ के अलावा फिल्म दसवीं में नजर आई थी. इसमें उन्होंने एक जेलर का रोल निभाया था. यामी के साथ इसमें अभिषेक बच्चन और निमरत कौर थे. उनकी आने वाली फिल्मों में लॉस्ट शामिल है, जिसका पोस्टर कुछ समय पहले जारी हुआ था. हाल ही में फिल्म का प्रीमियर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में किया गया था. लॉस्ट के अलावा यामी, अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 का भी हिस्सा है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola