Article 370 OTT Release Date: यामी गौतम की आर्टिकल 370 इन दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, नोट कर लें डेट-टाइम

Updated:
विज्ञापन
article 370

article 370

Article 370 OTT Release Date: यामी गौतम स्टारर फिल्म आर्टिकल 370 ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये मूवी नहीं देखी है, तो अब नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए तैयार हो जाएं.

विज्ञापन

Article 370 OTT Release Date: यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर और आदित्य धर की ओर से निर्मित, राजनीतिक एक्शन थ्रिलर आर्टिकल 370 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का ढेर सारा प्यार मिला था.

Article 370 ott

अब यामी गौतम की फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में अगर अभी तक आपने ये फिल्म नहीं देखी है, तो आइये जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Article 370 ott

यामी गौतम की आर्टिकल 370, 19 अप्रैल, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की. उन्होंने लिखा, अपने रिमाइंडर सेट करें – आर्टिकल 370 कल आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!

Article 370 ott

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपनी एक्शन-राजनीतिक-ड्रामा फिल्म आर्टिकल 370 को लेकर बातचीत में कहा था कि उन्हें एक एक्टर के रूप में स्क्रिप्ट में योगदान देने में खुशी मिलती है. स्क्रिप्टिंग फेज कैरेक्टर और कहानी में किस तरह से ढलना है, उसकी मदद करता है.

Article 370 ott

यह फिल्म जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को हटाए जाने की बैकग्राउंड पर आधारित है. फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणि, अरुण गोविल और किरण करमरकर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Article 370 ott

फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इसे आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने संयुक्त रूप से निर्मित किया है.

Article 370 ott

उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म आर्टिकल 370 की शूटिंग करने के बारे में बात करते हुए यामी ने कहा, “सबसे पहले मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सभी एक्शन सीन पहले ही कर लिया गया था और जो हिस्से बचे थे, उनमें ज्यादातर टॉकिंग पोर्शन, सीन, एक्सटीरियर शॉट्स थे.

Article 370 ott

आपको बता दें कि यामी गौतम जल्द ही मां बनने वाली हैं. आर्टिकल 370 के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया.

Also Read- Article 370: यामी गौतम की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा भौकाल, जानिए टोटल कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola