Race 3 में इस वजह से सैफ अली खान को नहीं किया गया था कास्ट, प्रोड्यूसर बोले- उनके पास फ्लॉप फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Race 3 में इस वजह से सैफ अली खान को नहीं किया गया था कास्ट, प्रोड्यूसर बोले- उनके पास फ्लॉप फिल्म

Race 3 : ‘रेस’ भारत में सबसे पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है, लेकिन इसका तीसरा पार्ट फ्लॉप हो गया था. जहां पहले दो पार्ट में सैफ अली खान मेन लीड में थे, वहीं ‘रेस 3’ में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे. अब निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया कि सैफ अली खान को ‘रेस 3’ में सलमान खान से रिप्लेस किया गया तो वह नाराज हो गए थे.

विज्ञापन

Race 3 : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 2008 से रेस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. अब्बास-मस्तान ने पहली फिल्म का निर्देशन किया था, जिसमें अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, अनिल कपूर और समीरा रेड्डी भी थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बाद में 2013 में रेस 2 रिलीज हुई. दूसरे पार्ट में सैफ के साथ जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नाडीज, अमीषा पटेल और अनिल कपूर भी थे. हालांकि, रेस 3 में सलमान खान ने सैफ को रिप्लेस किया.

रेस 3 में सलमान खान की जगह क्यों लिया गया था सैफ अली खान को

जब सलमान खान रेस 3 में मेन लीड के तौर पर नजर आए, तो फैंस शॉक्ड हो गए थे. हर किसी के लगा कि ऐसा क्यों हुआ. 2018 में, रेमो डिसूजा ने तीसरे पार्ट का निर्देशन किया, जिसमें बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला थे. फिल्म को दर्शकों से खराब रिव्यू मिले. हाल ही में ऐसी अटकलें थीं कि मेकर्स अब सैफ को चौथे पार्ट में लेने की प्लानिंग कर रहे हैं. अब एक नए इंटरव्यू में निर्माता रमेश तौरानी ने खुलासा किया कि रेस 3 में सलमान खान की जगह सैफ अली खान को क्यों लिया गया.

Also Read- Salman Khan Rejected Film: 5 फिल्में जिन्हें सलमान खान ने ठुकराई, उन मूवीज से शाहरुख खान-आमिर खान बन गए सुपरस्टार

Also Read-सलमान खान की ‘हम साथ-साथ हैं’ भूल जाएंगे, जब देखेंगे भोजपुरी फिल्म हम साथ-साथ हैं, यहां जानिए फिल्म की सारी डिटेल्स

Also Read- MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रेस 3 में कास्ट नहीं किए जाने पर सैफ अली खान हो गए थे दुखी

निर्माता ने न्यूज 18 संग बात करते हुए कहा, सैफ अली खान उस वक्त उदास और परेशान से कि उन्हें रेस 3 में नहीं लिया गया था. रमेश ने कहा, “रेस 2 अभी भी उनकी सबसे बड़ी हिट है, लेकिन उसके बाद, उनके पास फ्लॉप फिल्मों की एक सीरीज थी और रेस एक महंगी फ्रेंचाइजी है, इसलिए उन्हें कास्ट करने का कोई मतलब नहीं था. यह एक बिजनेस डिसीजन था, पर्सनल कुछ भी नहीं. वह एक बहुत अच्छे अभिनेता हैं.” निर्माता ने खुलासा किया कि अब उनके बीच सबकुछ ठीक है.

सैफ और सलमान खान इस फिल्म में आएंगे नजर

रेस 3 की रिलीज के साथ ही, सैफ अली खान ने अपनी पहली वेब सीरीज, सेक्रेड गेम्स से नेटफ्लिक्स पर डेब्यू किया था. शो को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. एक्टर आखिरी बार आदिपुरुष में नजर आए थे. सैफ की अगली फिल्म पैन-इंडिया तेलुगु एक्शन थ्रिलर देवारा है. कोराताला शिवा की ओर से निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं. अभिनेता ज्वेल थीफ: द रेड सन चैप्टर का भी हिस्सा हैं. दूसरी ओर, सलमान खान इस समय एआर मुरुगादॉस की फिल्म सिकंदर में बिजी है. एक्शन फिल्म में रश्मिका मंदाना और सत्यराज भी हैं, और यह ईद 2025 के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Sikandar: क्या रीमेक के जमाने में सलमान खान की नई फिल्म भी है एक रीमेक? सोशल मीडिया की अफवाहों में है कितनी सच्चाई?

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola