ePaper

MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Updated at : 07 Jul 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया 43वां जन्मदिन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

MS Dhoni

MS Dhoni, Happy Birth Day: एमएस धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ मनाया. सीएसके के पूर्व कप्तान को वर्तमान कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी.

विज्ञापन

MS Dhoni, Happy Birth Day: महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 43वां जन्मदिन बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ मनाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने अपने पूर्व कप्तान को वीडियो कॉल कर जन्मदिन की बधाई दी. गायकवाड़ इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर हैं. उन्होंने दूसरे टी20 में शानदार 77 रनों की पारी खेली. भारत ने यह मुकाबला 100 रनों से जीता और सीरीज 1-1 से बराबर कर ली. धोनी और उनकी पत्नी साक्षी 7 जुलाई को केक काटते नजर आए. एक वायरल वीडियो में सलमान खान भी धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने शेयर किया फोटो

सलमान खान ने एमएस धोनी के जन्मदिन समारोह की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया और लिखा कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं कप्तान साहब. इसके बाद धोनी को रुतुराज गायकवाड़ का वीडियो कॉल आया. उन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी थी. वीडियो कॉल में मुकेश कुमार और तुषार देशपांडे भी नजर आए. ये दोनों गायकवाड़ के जिम्बाब्वे दौरे पर उनके साथ हैं. देशपांडे भी CSK के लिए खेलते हैं.

छोटे बाल में नजर आए एमएस धोनी

वीडियो में धोनी अपने नए छोटे बालों के साथ नजर आए थे. उनकी पहली तस्वीर पिछले महीने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने शेयर की थी. जुलाई महीने में कई भारतीय क्रिकेट स्टार का भी जन्मदिन है. सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई को हुआ था, जबकि सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई को हुआ था. भारत ने इसी साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. इसका उद्घाटन सत्र जीतने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. धोनी ने भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती है.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola