Salman Khan Rejected Film: 5 फिल्में जिन्हें सलमान खान ने ठुकराई, उन मूवीज से शाहरुख खान-आमिर खान बन गए सुपरस्टार

Salman khan
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान ने कई बेहतरीन फिल्में और सुपरहिट मूवीज की है. सलमान ने कई ऐसी मूवीज को ठुकराई भी है, जो बाद में आमिर खान और शाहरुख खान के हाथ लग गई.
सलमान खान ने अपने करियर में कई ऐसी मूवीज को रिजेक्ट किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इन मूवीज के लिस्ट में गजनी, दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे जैसी फिल्में शामिल है.

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जब रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया था. सलमान को राज मल्होत्रा की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था, जिसे उन्होंने मना कर दिया था. ये रोल बाद में शाहरुख खान को मिल गया और मूवी सुपरहिट हुई.

सलमान खान को फिल्म ‘बाजीगर’ ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इस रिजेक्ट कर दिया. उन्हें शाहरुख खान वाला रोल ऑफर हुआ. सलमान ने इस वजह से मूवी करने से मना किया क्योंकि उन्हें लगा कि ये मूवी निगेटिव है. हीरो को ही विलेन बनना था. सलमान के पिता ने भी उन्हें ये मूवी करने से मना कर दिया था.

सलमान खान ने फिल्म गजनी का ऑफर भी रिजेक्ट कर दिया था. इसमें आमिर खान और असिन ने काम किया. ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी थी. सलमान ने ठुकराया और आमिर के हाथ लगी मूवी.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि फिल्म जीरो में बउआ सिंह के रोल के लिए सलमान खान के नाम पर विचार किया गया था. बता दें कि फिल्म के एक गाने इश्कबाजी में सलमान नजर आए थे.

सलमान खान को फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ ऑफर की गई थी, हालांकि उन्होंने ये मूवी ठुकरा दिया. फिल्म की गंभरीत की वजह से वो इसका हिस्सा नहीं बने. उस समय उनका सारा ध्यान कमर्शियल फिल्मों पर था. ‘चक दे! इंडिया’ फिर शाहरुख खान को मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










