Anant Ambani-Radhika Merchant की हल्दी में सलमान खान को ऐसे देख उत्साहित हुए फैंस, रणवीर सिंह ने पान के लिए मजे, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Jul 2024 8:08 AM

विज्ञापन

Salman Khan

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं. शादी से पहले हल्दी सेरेमनी की रस्म हुई और इसमें बॉलीवुड के कुछ स्टार्स शामिल हुए. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान के चेहरे पर हल्दी लगी दिखी.

विज्ञापन

Anant Ambani-Radhika Merchant haldi video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. अनंत और राधिका के विवाह से पहले के समारोहों की शुरुआत हो गई है. कपल की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए. हल्दी सेरेमनी में सलमान खान, रणवीर सिंह, बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जान्हवी और खुशी कपूर के साथ, सारा अली खान, अनन्या पांडे, ओरी, अर्जुन कपूर शामिल हुए. वीडियोज आने लगे हैं और इसपर फैंस खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं.

सलमान खान के चेहरे पर लगी हल्दी

अनंत अंबानी के घर हल्दी समारोह में सलमान खान स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता और पायजामा पहनकर पहुंचे. सेरेमनी के बाद जब एक्टर जाने के लिए निकले तो उन्होंने येलो कलर का कुर्ता पहना था. उनके चेहरे पर हल्दी लगी हुई थी और उन्होंने पैप्स को पोज भी दिया. उनका ये अंदाज देख फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए. एक यूजर ने लिखा, उन्हें जल्द ही शादी कर लेनी चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, सर जल्दी से शादी कर लो.

रणवीर सिंह ने पान के लिए मजे

रणवीर सिंह के वीडियो ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रणवीर के चेहरे, बाल और कपड़ो पर हल्द लगा दिखा. ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी में खूब मस्ती की. हल्दी सेरेमनी में पहुंचे गेस्ट का स्वागत एंट्री गेट पर पान से किया गया. बाजीराव मस्तानी फेम एक्टर भी पान खाते दिखे. पान खाने के बाद उन्होंने पैपराजी को पोज दिया और फिर अंदर चले गए. फैंस को उनका ये लुक और अंदाज भा गया. गौरतलब है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेने वाले हैं. अनंत और राधिका की शादी जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी. उसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह होगा. 14 जुलाई को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन होगा.

Also Read: अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी के इन 3 वीडियोज ने लूट ली महफिल, जस्टिन बीबर के गानों पर झूमा बॉलीवुड

Also Read: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की सगाई में जान्हवी और शिखर की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola