ePaper

कौन हैं बिग बॉस मराठी 4 की ट्रॉफी जीतनेवाले अक्षय केलकर, 'नीमा डेन्जोंगपा' में निभा चुके हैं लीड रोल

Updated at : 09 Jan 2023 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
कौन हैं बिग बॉस मराठी 4 की ट्रॉफी जीतनेवाले अक्षय केलकर, 'नीमा डेन्जोंगपा' में निभा चुके हैं लीड रोल

अक्षय केलकर ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले नीमा डेन्जोंगपा में सुरेश की मुख्य भूमिका निभाने के बाद खासा लोकप्रियता हासिल की. 23 अगस्त 2021 से 2 सितंबर 2022 तक यह शो चला था और इसे प्रशसंकों ने पसंद भी किया था. शो में वो सुरभि दास के आपोजिट नजर आये थे.

विज्ञापन
undefined

अक्षय केलकर ने बिग बॉस मराठी सीजन 4 जीता है. अपूर्वा नेमलेकर ने दूसरे नंबर पर रहीं. रविवार की रात राखी, किरण, अमृता, अपूर्वा और अक्षय के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला था. ट्रॉफी जीतने के अलावा अक्षय को 15,55,000, एक सोने का कंगन और इस सीजन का बेस्ट कैप्टन होने के लिए 5 लाख का चेक भी मिला. मराठी बिग बॉस के चौथे संस्करण को अभिनेता महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था. कौन हैं अक्षय केलकर…

undefined

अक्षय केलकर ने कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले नीमा डेन्जोंगपा में सुरेश की मुख्य भूमिका निभाने के बाद खासा लोकप्रियता हासिल की. 23 अगस्त 2021 से 2 सितंबर 2022 तक यह शो चला था और इसे प्रशसंकों ने पसंद भी किया था. शो में वो सुरभि दास के आपोजिट नजर आये थे.

undefined

अक्षय ने डॉन कटिंग 2, माधुरी और टकाटक 2 जैसी फिल्मों में भी काम किया. वे भाखरवाड़ी, क्राइम पेट्रोल और कमला जैसे शोज का भी हिस्सा रहे. अभिनेता ने साल 2013 में मराठी नाटक बे दुना दाहा के साथ अपने करियर की शुरुआत की और बाद में कई शोज में नजर आये.

undefined

ठाणे में पैदा हुए अक्षय केलकर 16 मार्च को अपना जन्मदिन मनाते हैं और उनकी बड़ी जीत उनके लिए जन्मदिन से पहले का तोहफा है. आर्ट डायरेक्टर बनना उनका बचपन का सपना था और इसलिए उन्होंने मराठी सिनेमा में सहायक आर्ट डायरेक्टर के रूप में काम करने का फैसला किया.

undefined

अक्षय केलकर सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहते हैं और उनकी इंस्टाग्राम पर अच्छी फैन फॉलोविंग हैं. वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola