Undekhi Season 4 में अपने किरदार डीएसपी बरुण घोष पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- अब मेरे अंदर बस चुके हैं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Oct 2025 5:09 PM
दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अनदेखी सीजन 4 पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम
Undekhi Season 4: दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अनदेखी 4 की शूटिंग पूरी कर ली. और अब हाल ही में सीरीज में अपने चर्चित किरदार डीएसपी बरुण घोष को लेकर उन्होंने कहा कि "वह कि अब मेरे अंदर बस चुके हैं.”
Undekhi Season 4: भारतीय मनोरंजन जगत के भरोसेमंद और प्रभावशाली अभिनेताओं में शुमार दिब्येंदु भट्टाचार्य ने अपनी दमदार और सशक्त भूमिकाओं से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. ‘The Bengal Files’ में उनके किरदार ने बंगाल विभाजन की अनकही सच्चाई को सामने रखा, जबकि Maa, Mission Raniganj और Poacher जैसी परियोजनाओं में उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा.
अपने किरदार को लेकर क्या बोले दिब्येंदु भट्टाचार्य?
अब दिब्येंदु अपने फैंस के लिए एक और सरप्राइज लेकर लौट रहे हैं. उन्होंने ‘अनदेखी सीजन 4’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसमें वह फिर से अपने चर्चित किरदार डीएसपी बरुण घोष की भूमिका निभाते नजर आएंगे. हाल ही में कसौली में हुई शूटिंग के दौरान वह पूरी तरह से इस किरदार में डूबे दिखे. आइए बताते हैं इसपर उन्होंने क्या कुछ कहा.
दिब्येंदु ने इस अनुभव को लेकर कहा, “हर किरदार मुझे इंसानियत और जिंदगी के नए पहलू सिखाता है. ‘अनदेखी’ की दुनिया में लौटना मेरे लिए आत्मिक सफर जैसा है. सच कहूं तो डीएसपी बरुण घोष अब मेरे अंदर बस चुके हैं. दर्शकों का प्यार ही मुझे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है.”
दर्शकों की एक्साइटमेंट
थिएटर से लेकर सिनेमा और अब ओटीटी की दुनिया तक, दिब्येंदु भट्टाचार्य ने हमेशा ऐसे किरदार चुने जो कहानी को आत्मा देते हैं. अनदेखी 4 के साथ वे एक बार फिर यह साबित करने वाले हैं कि सच्चा अभिनय समय और माध्यम से परे होता है.
दर्शकों के बीच पहले से ही अनदेखी की अगली कड़ी को लेकर उत्सुकता है और माना जा रहा है कि यह सीजन दिब्येंदु के करियर का एक और यादगार अध्याय साबित होगा.
अनकही सीजन 3 का प्रीकेप
अनकही सीजन 3, सोनी लिव पर 10 मई, 2024 को प्रसारित हुआ था, जिसकेका अंत एक बड़े क्लिफहैंग पर हुआ, जिसने अटवाल परिवार की कहानी को एक नई दिशा दी. दिव्येन्यू का किरदार डीएसपी घोष भी इस नए मोड़ को उजागर करने में अहम भूमिका निभाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










