The Family Man Season 3 में अपने किरदार को लेकर जयदीप अहलावत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘पाताल लोक’ के हाथी राम से भी ज्यादा बेरहम है रुक्मा

Updated:
विज्ञापन
Jaideep Ahlawat in The Family Man Season 3

जयदीप अहलावत, फोटो- इंस्टाग्राम

The Family Man Season 3: द फैमिली मैन सीजन 3 के ट्रेलर पर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस आया है. वेब सीरीज इस महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. सीरीज में जयदीप अहलावत का खतरनाक अंदाज फैंस को देखने मिलेगा. अब उन्होंने अपने किरदार को लेकर बात की.

विज्ञापन

The Family Man Season 3: पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला. इस सीजन इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी की दुनिया में दो नये चेहरों की एंट्री हुई है. शो में जयदीप अहलावत विलेन का किरदार निभा रहे हैं, जिनका नाम रुक्मा है. इसके अलावा इस सीजन निमरत कौर भी नजर आएंगी. फैंस दोनों को देखकर उत्साहित हो गए. जयदीप ने ट्रेलर लॉन्च पर अपने किरदार को लेकर बात की.

जयदीप अहलावत ने द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर क्या कहा?

जयदीप अहलावत के लिए साल 2025 काफी खास रहा. पहले जनवरी में पाताल लोक 2 रिलीज हुई और अब 21 नवंबर को द फैमिली मैन सीजन 3 रिलीज हो रही. सीरीज के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर ने कहा, “मैं राज और डीके का बहुत ग्रेटफुल हूं. इस साल की शुरुआत पाताल लोक से हुई और अंत राज और डीके और केवल मनोज भाई के साथ द फैमिली मैन के साथ हुआ.”

हाथी राम से कितना अलग है रुक्मा का किरदार?

जब उनसे हाथी राम के इमेज को तोड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इस भूमिका से बाहर निकलना मुश्किल नहीं था. निर्माताओं के लिए दोनों किरदारों को अलग करना चुनौतीपूर्ण था और उन्होंने किरदार को जिस तरह से दिखाया, उससे उन्होंने यह कर दिखाया – चाहे वह उसका लुक हो या आकर्षण. एक्टर ने आगे कहा, जितना क्रूर और बेफिक्रा, रुक्मा शो में है, हाथी राम, उसके आस-पास भी नहीं है. वह तुलनात्मक रूप से बहुत फ्रिकमंद है, जो इस किरदार को निभाने का एक रोमांचक हिस्सा बन गया.”

द फैमिली मैन सीजन 3 के बारे में

इस सीजन में मनोज बाजपेयी के अलावा शारिब हाशमी, प्रियामणि, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी, गुल पनाग, अश्लेषा ठाकुर अहम किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा जयदीप अहलावत और निमरत कौर भी शो का हिस्सा है. इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: 51 दिनों में ‘जॉली एलएलबी 3’ की रफ्तार थमी, अब बस गिनती के दिन बचे बॉक्स ऑफिस पर

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola